फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   CM Flying's raid, pending 34 files found

Ambala News: सीएम फ्लाइंग का छापा, लंबित मिलीं 34 फाइलें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
CM Flying's raid, pending 34 files found
अंबाला सिटी। पटवारखाने में सीएम फ्लाइंग की छापामारी से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पटवारी अपने कागजात संभालते नजर आए। यहां मौजूद लोगों ने अपनी समस्याएं बतानी शुरू की। इस दौरान सीएम फ्लाइंग ने लोगों के कामों की जानकारी ली और मौके पर ही उनके काम निपटाए।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग को पटवारखाने में जहां एक पटवारी गैरहाजिर मिला, वहीं तीन क्षेत्र में और दो मौके पर मौजूद थे। इसके अलावा जब फाइलों को जांचा तो करीब 34 फाइलें पेंडिंग मिलीं, जिन्हें पास करने का समय अभी पूरा नहीं हुआ था। टीम में इंस्पेक्टर सतपाल सिंह, एसआई हिंतेंद्र, एएसआई सुखविंद्र और गुरमीत की टीम ने इस कार्रवाई को पूरा किया। इस दौरान जो भी रिपोर्ट सीएम फ्लाइंग ने तैयार की उसे उच्च अधिकारियों के पास भेज दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि लगातार शिकायतें मिल रही थी कि पटवार खाने में काम कराने के लिए आने वाले लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई-कई चक्कर लगाने के बाद भी लोगों के काम नहीं हो रहे हैं। सीट पर पटवारी मिलते नहीं है। इन्हीं को देखते हुए सीएम फ्लाइंग ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर बार टाल दिया जाता है : सुरेश
सुरेश कुमार ने बताया कि वह इंतकाल के लिए आए हैं। पिछले चार माह से चक्कर काट रहे हैं। परंतु पटवारी हर बार कह देते हैं कि एक सप्ताह बाद आना। परंतु उनका इंतकाल नहीं किया जा रहा है। इस कारण वह बहुत ज्यादा परेशान हो रहे हैं।

इंतजार करने काे कहा है : रामचंद्र
नक्शे के लिए आए रामचंद्र ने बताया कि वह पिछले काफी से आ रहे हैं। अभी भी उन्हें एक घंटे के लिए इंतजार करने को कहा गया है। वहीं, पटवारी के कहा कि उनके पास लठ्ठा नहीं है और वह वहीं लेने जा रहे हैं। वह कब तक आते हैं यह देखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed