{"_id":"688a7c489c51ddf6b503b6fe","slug":"cm-flying-raided-madan-dairy-boiler-installed-without-permission-food-samples-collected-ambala-news-c-36-1-ame1006-146969-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सीएम फ्लाइंग की मदन डेयरी पर दबिश, बिना अनुमति लगा मिला बॉयलर, भरे खाद्य पदार्थों के सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सीएम फ्लाइंग की मदन डेयरी पर दबिश, बिना अनुमति लगा मिला बॉयलर, भरे खाद्य पदार्थों के सैंपल
विज्ञापन
अंबाला सिटी। त्योहारी सीजन के चलते दुर्गा नगर में स्थित मदन डेयरी में बुधवार को सीएम फ्लाइंग सहित खाद्य सुरक्षा अधिकारी और प्रदूषण बोर्ड के एसडीओ सहित संयुक्त टीम ने दबिश दी। इस दौरान टीम ने डेयरी में बन रहे उत्पादों घी, मक्खन, आइसक्रीम, पनीर और दूध के सैंपल भरे। सभी उत्पादों के दो- दो सैंपल भरे गए हैं, इसके साथ ही डेयरी में दूध की आपूर्ति करने वाले दो टैंकरों के भी सैंपल भरे हैं, जिन्हें जांच के लिए पंचकूला लैब में भेजा जाएगा। जांच के दौरान टीम को डेयरी में बॉयलर लगा मिला जिसके लिए डेयरी संचालक लाइसेंस उपलब्ध नहीं करवा पाए, इसलिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ गौरव शर्मा ने फिलहाल बॉयलर के इस्तेमाल पर रोक लगवा दी है।
संयुक्त टीम में सीएम फ्लाइंग से इंस्पेक्टर राजेश कुमार, एसआई बलविंद्र सिंह, एएसआई जनकराज, एएसआई सुखविंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल जसविंद्र सिंह सहित खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. आजाद सिंह, प्रदूषण बोर्ड एसडीओ गौरव शर्मा और बिजली बोर्ड के एसडीओ अमन भी मौजूद रहे।
बॉयलर होगा सील
एसडीओ गौरव शर्मा ने बताया कि बॉयलर के लिए प्रदूषण बोर्ड से लगाने और चलाने की भी अनुमति लेनी पड़ती है, इसके बाद ही इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। मगर मदन डेयरी के संचालक बॉयलर के लिए कोई लाइसेंस नहीं दर्शा पाए, जिसके चलते आगामी आदेश तक अब डेयरी में बाॅयलर का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। डेयरी को बॉयलर से संबंधित नोटिस दिया जाएगा। अगर नोटिस का जवाब नहीं मिला तो इसे सील कर दिया जाएगा, इसके साथ ही जुर्माना का भी प्रावधान है। डेयरी में लगे बिजली कनेक्शन से अधिक लोड का इस्तेमाल किया जा रहा है, इसलिए इसकी भी जांच के निर्देश जारी हुए हैं।
विज्ञापन
मेरठ से आता है दूध
जांच के दौरान डेयरी परिसर में दो कैंटर खड़े मिले थे, जिनमें करीब 700 लीटर दूध भरा हुआ था। जांच में पाया गया कि यह दूध उत्तर प्रदेश के मेरठ के सरदाना गांव से लेकर आते थे। इसके साथ ही यहां पर बनने वाले उत्पादों में इस्तेमाल होने वाली चॉकलेट का भी सैंपल लिया गया है।