{"_id":"68bdf8b5133f3d6e0b05578f","slug":"clouds-rained-for-half-an-hour-with-thunder-and-lightning-ambala-news-c-36-1-amb1003-149238-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: गरज-चमक के साथ आधा घंटा बरसे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: गरज-चमक के साथ आधा घंटा बरसे बादल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। दिन और रात में रुक-रुककर बारिश हो रही है। बीती शनिवार रात में बारिश हुई, वहीं रविवार दिन में भी तेज बारिश हुई। शाम को हुई आधे घंटे की बारिश से कई जगहों पर जलभराव हो गया। बिजली चमकने के साथ जिले में दिन में 12.1 मिलीमीटर बारिश हुई।
पिछले 24 घंटे में 36 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। जिले का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून टर्फ जैसलमेर, गुना, दमोह, संबलपुर, गोपालपुर होते हुए उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिणी राजस्थान पर और दूसरा पंजाब पर बने होने से अरब सागर सेमी वाली हवा आने से राज्य में मानसून की थोड़ी सक्रियता 11 सितंबर तक बने रहने की संभावना है। इस दौरान 7 सितंबर के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवा व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। 8 से 11 सितंबर के दौरान राज्य के पश्चिमी व दक्षिणी क्षेत्रों में मानसून की गतिविधियों में थोड़ी कमी आने के आसार हैं, जिससे इन क्षेत्रों में बीच-बीच में आंशिक बादलवाई और कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। उत्तरी हरियाणा के जिलों में बादलवाई व कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।