फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Clothe market closed on three day a week shopkeeper strike

मार्केट बंद होने पर दुकानदारों में रोष, बोले वार देखकर मार्केट में नहीं आता कोरोना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Clothe market closed on three day a week shopkeeper strike
कोरोना को मात देने के लिए प्रशासन के कपड़ा मार्केट को बंद रखने के फैसले के विरोध में कपड़ा व्यापारियों ने जम कर बवाल काटा। इस दौरान कपड़ा मार्केट होने पर दुकानदारों ने एसडीएम से मुलाकात की और प्रशासन से सवाल करते हुए पुछा है कि क्या कपड़ा मार्केट को बंद कर देने से कोरोना के संक्रमण पर काबू पाया जा सकता है। क्या कोरोना वार देख कर आएगा, अगर आएगा तो क्या सिर्फ कपड़ा मार्केट तक सीमित है। उन्होंने मांग की है कि अगर बंद करना है तो पूरे अंबाला मार्केट को बंद किया जाए। बता दें की गत रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्यवाही करते हुए यहां से करीब 1350 सैंपल एकत्रित किए थे। जिसके बाद जिला प्रशासन ने शहर की कपड़ा मार्केट को दो हिस्सों में बांटते हुए सप्ताह में केवल तीन दिन खोलने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

प्रिंस कुमार ने बताया कि पहले ही ग्राहक डर के मारे मार्केट में खरीददारी करने नहीं आ रहे हैं। जो अब रहा सहा है वह प्रशासन तीन तीन दिन मार्केट बंद कर दुकानदारी खत्म कर रहा है। अच्छा होता कि पूरे शहर को बंद कर सभी के सैंपल किए जाते।
विज्ञापन

जस्सी कुमार ने कहा कि किराये की दुकानें ऊपर से दुकानों के खर्चे व अपने परिवार का भरण पोषण ऐसे हालातों में निकाल पाना मुश्किल होता जा रहा है। प्रशासन को कोरोना सिर्फ कपड़ा मार्केट में ही दिखाई दे रहा है। क्योंकि यहां सैंपल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौरभ गाबा ने कहा कि कपड़ा मार्केट ने हमेशा प्रशासन का साथ दिया है। लॉकडाउन में भी किसी व्यापारी ने भारी बारिश के बाद भी दुकान खोलकर नहीं देखा कि उसकी दुकान में पानी गया है या नहीं। केवल कपड़ा मार्केट के व्यापारियों पर ही सख्ती दिखाई है।

राजू आहूजा ने कहा कि शहर की अति व्यस्ततम मार्केट जैन बाजार, तंदूरा बाजार, पटेल रोड, मानव चौक जहां की मार्केट के रास्ते भी सघन हैं कि चार आदमी भी इकट्ठे नहीं चल सकते। क्या प्रशासन को वहां भी सैंपल नहीं करवाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed