{"_id":"64ac6dd2e02c22ed6605faa9","slug":"clerks-stuck-on-strike-in-flood-like-situation-ambala-news-c-36-1-sknl1003-6580-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बाढ़ जैसे हालात में धरने पर डटे रहे लिपिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बाढ़ जैसे हालात में धरने पर डटे रहे लिपिक
Tue, 11 Jul 2023 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 11 Jul 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। जिले के सभी विभागों, बोर्डों, निगमों सहित अन्य संस्थानों के लिपिकों का धरना सोमवार को छठे दिन भी जारी रहा। लिपिकों ने मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की और सरकार पर अनदेखी करने का आरोप लगाया।
क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा संबंधित भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर जिले के सभी लिपिकीय कर्मचारी बाढ़ जैसे हालत में भी धरनास्थल पर पूरे जोश के साथ बैठक रहे। क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा के जिला प्रधान सुमित कुमार ने बताया कि लिपिकों के कार्य की समीक्षा व योग्यता के आधार पर न्यूनतम वेतनमान 19900 से बढ़ाकर 35400 रुपये किया जाए।
एसोसिएशन के पिछले तीन वर्ष से चल रहे संघर्ष के बावजूद सरकार लिपिकीय वर्ग की जायज मांग को नजरअंदाज कर रही है। इस एसोसिएशन ने पांच जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की है। उन्होंने कहा इस बार लड़ाई आर-पार की है। मांग पूरी होने के बाद ही हड़ताल समाप्त की जाएगी। उन्होंने लोगों को हो रही परेशानी के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया।