फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Clerk issued fake certificate, case filed

स्कूल को जारी किया पीडब्ल्यूडी का फर्जी सेफ्टी सर्टिफिकेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Clerk issued  fake certificate, case  filed
नगर निगम क्लर्क पर सेंट जोसेफ स्कूल को फर्जी सेफ्टी सर्टिफिकेट जारी करने के आरोप में ठगी व अमानत में खयानत की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। ये केस आर्थिक अपराध शाखा की रिपोर्ट के बाद बलदेवनगर थाने में दर्ज किया है। वहीं आरोपी नगर निगम क्लर्क नवनीत ने कहा स्कूल के लेखाकार पर फंसाने का आरोप लगाया है। क्लर्क ने बताया कि मेरे पास लेखाकर द्वारा भेजे गए व्हाट्सएप मैसेज भी हैं।
विज्ञापन

एसपी को दी शिकायत में सेंट जोसफ स्कूल की निदेशक एवं प्रिंसिपल किरण बनर्जी ने बताया कि मैंने वर्ष 2021-22 का स्कूल का बिल्डिंग सेफ्टी सर्टिफिकेट का नवीनीकरण पीडब्ल्यूडी बीएंडआर कैंट से करवाना था। नवनीत ने मुझे बताया कि मेरा पीडब्ल्यूडी में जानकार है मैं वहां आपका पक्का काम करवा दूंगा। नवनीत 22 फरवरी को शहरवासी कोमल की ओर से स्कूल के खिलाफ दी गई ट्रेड लाइसेंस की जांच के लिए आया था। उसी दिन नवनीत ने अपने फोन से स्कूल के लेखाकार प्रवीण के मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप करके बिल्डिंग सेफ्टी सर्टिफिकेट अप्लाई करने के लिए एप्लीकेशन भेजी। अगले दिन प्रवीण ने स्कूल के लैटर हेड पर कार्यकारी अभियंता के नाम पर किया आवेदन कर नवनीत के व्हाट्सएप पर भेजा।
विज्ञापन

उसी दिन नवनीत स्कूल से वर्ष 2020-21 के सेफ्टी सर्टिफिकेट, फायर सेफ्टी, एनओसी की कुल तीन कापी ले गया। दो दिन बाद पत्र की रिसीविंग दे गया। इसके बाद प्रवीण और नवनीत की फोन पर बातचीत होती रही। अप्रैल, 2021 में नवनीत पीडब्ल्यूडी कार्यालय से जारी सेफ्टी सर्टिफिकेट दे गया था। इस पर कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी के हस्ताक्षर थे। शक होने पर जब हमने पीडब्ल्यूडी कार्यालय से पूछताछ की तो पता चला कि वहां से ऐसा कोई सर्टिफिकेट जारी हुआ ही नहीं। सर्टिफिकेट पर किए गए हस्ताक्षर भी फर्जी पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
मुझे इस केस में फंसाया जा रहा है। मैं स्कूल में कोमल की शिकायत की जांच के लिए जरूर गया था। उसी दौरान मैं रजिस्टर में हस्ताक्षर भी किए थे। मैंने व्हाट्सएप से कोई भी सर्टिफिकेट प्रवीण को जारी नहीं किया। मेरे पास प्रवीण के वह मैसेज भी पड़े हैं जिसमें उसने मुझे लिखा है कि मैं फंस गया हूं मेरी मदद करो। पुलिस ने केस दर्ज करने से पहले मुझे जांच में शामिल तक नहीं किया। पीडब्ल्यूडी कैंट में है और मैं शहर नगर निगम में तो वहां का सर्टिफिकेट मैं कैसे जारी कर सकता हूं?
नवनीत क्लर्क, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed