फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cleaning workers demonstrated outside Shastri Colony

Ambala News: सफाई कर्मचारियों ने शास्त्री कॉलोनी के बाहर किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 03:26 AM IST
विज्ञापन
Cleaning workers demonstrated outside Shastri Colony
अंबाला। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने सोमवार मांगों के समर्थन में शास्त्री कॉलोनी के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने हाथों में झाडू व काले झंडे लेकर नारेबाजी की और रोष जताया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने कर्मचारियों को कॉलोनी के अंदर जाने से रोका तो कर्मचारियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने उन्हें वहीं पर परिवहन मंत्री के नाम मांग पत्र सौंप दिया।
विज्ञापन

इससे पहले नगर परिषद कर्मचारी संघ हरियाणा के तत्वावधान में सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद से पैदल रोष मार्च निकाला। जो अंबाला कैंट के विभिन्न बाजारों से होकर शास्त्री कॉलोनी पहुंचा। प्रधान सेवाराम ने बताया कि नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संघ व सरकार के बीच 7 अगस्त को कर्मचारियों की मांगों पर वार्ता हुई। वार्ता में कई अहम मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन सरकार ने अब तक मांगी हुई मांगों के पत्र जारी नहीं किए हैं। कई बार वार्ता के बाद भी मांग नहीं मानें गई। इन मांगों में दैनिक वेतन भोगी, विभिन्न प्रकार के ठेका प्रथा में कार्यरत कर्मचारियों व अनुबंधित आधार पर लगे सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन, बेलदारों, रोड़मैट, माली, क्लर्क, ड्राइवर, ट्यूबवेल हेल्पर आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed