फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cleaning workers demonstrated for their demands after duty

Ambala News: सफाई कर्मचारियों ने ड्यूटी के बाद मांगों के लिए किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Mar 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Cleaning workers demonstrated for their demands after duty
नारायणगढ़। शहरी ठेका सफाई कर्मचारियों ने ड्यूटी के बाद एक घंटे तक प्रदर्शन किया। तीसरे दिन पुलिस स्टेशन के पास बैठ कर पालिका प्रशासन व ठेकेदारों के खिलाफ नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

ठेका सफाई कर्मचारियों के नेता शशांक हंस व सतीश रसोर ने कहा कि नगरपालिका ने कंपनी को 17 मई 2024 को नारायणगढ़ शहर के वार्ड एक से 15 तक की गलियों, रोड, नालियों, नालों व सार्वजनिक शौचालयों की सफाई के लिए हर महीने 6.94 लाख रुपये फिक्स रेट पर ठेका दिया था। इस कार्य को करने के लिए ठेकेदार ने केवल 24 सफाई कर्मचारियों को कार्य पर लगाया था। इनमें से दो को बिना किसी कारण के काम से हटा दिया। इससे अब 22 कर्मचारी ही कार्य कर रहे हैं। वर्क आर्डर में लिखे कार्य को पूरा करने के लिए यह संख्या बहुत ही कम है। नगरपालिका इतने ही पैसे में 65 कर्मचारियों को कार्य पर रख सकती थी। इससे जहां शहरवासियों को बेहतर साफ सफाई की सुविधा मिलती वहीं बेरोजगारों को रोजगार भी मिलता।
विज्ञापन

सीटू नेता सतीश सेठी ने भी संबोधित किया। नगरपालिका कर्मचारी संघ के प्रधान सागर, सचिव धर्मवीर व मांगे साहिब ने कहा कि दस महीने में कर्मचारियों को सरकार की ओर से निश्चित किया वेतन कभी समय पर नहीं मिला। अभी तक फरवरी महीने का वेतन भी नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि पीएफ व ईएसआई फंड का कोई हिसाब नहीं हैं। कर्मचारियों को वर्दी, जूते, ग्लब्स, मास्क व स्वास्थ्य संबंधी सामग्री की सुविधा नहीं मिली। उन्होंने कहा कि ठेका खत्म होने में दो महीने बचे है। उन्होंने मांग की कि कर्मचारियों का भुगतान जल्द किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed