फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cleaners do not come, shopkeepers face problems in the rainCleaners do not come, shopkeepers face problems in the rain

Ambala News: नहीं आते सफाईकर्मी, बारिश में दुकानदारों को दिक्कत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Cleaners do not come, shopkeepers face problems in the rainCleaners do not come, shopkeepers face problems in the rain
शहर के मोटर मार्केट के पास गुजर रही ड्रेन में जमी गाद। संवाद - फोटो : लापता श्रद्धालु अरुण कुमार
अंबाला सिटी। वार्ड-पांच के क्षेत्र मोटर मार्केट में दुकानदारों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। यहां दुकानों के आगे से नाला बना दिया गया, मगर इस नाले को बरसाती पानी की निकासी के लिए जोड़ा नहीं गया। इससे दुकानदार परेशान हैं। बरसाती सीजन में दुकानदारों को पानी की निकासी न होने से दिक्कत होती है। इस वजह से यहां लोग चोटिल होते हैं और सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है। दुकानदारों ने मांग करते हुए कहा कि नाले के कार्य को पूरा किया जाए।
विज्ञापन

पहला मामला
नाले को छोड़ दिया अधूरा
मोटर मार्केट के मिस्त्री मामराज ने बताया कि यह नाला कुछ समय पहले ही बना है। नाले को अभी तक पूरा नहीं किया गया। नाला अधूरा होने से दुकानदारों को परेशानी झेलनी पड़ती है। बरसाती सीजन में पानी की निकासी नहीं होती। नाला बनाकर चारों तरफ से बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही नाले के पास मिट्टी को भी ठीक नहीं किया गया है।
विज्ञापन

दूसरा मामला
मार्केट में नहीं होती नियमित सफाई
मोटर मार्केट के मिस्त्री जयचंद ने बताया कि मार्केट में नगर निगम के सफाई कर्मचारी भी नहीं आते। इससे मार्केट में गंदगी फैली रहती है। मार्केट के पास से गुजर रही ड्रेन की सफाई भी वर्ष में एक बार ही होती है। नाला बनाने से पहले मार्केट के सामने गाड़ियां खड़ी कर ठीक कर लेते थे, मगर अब मिट्टी पड़ी होने से दिक्कत आ रही है। निगम की ओर से मार्केट में विकास के लिए कोई कार्य नहीं किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा मामला
मार्केट में 150 से ज्यादा दुकान बनी
मोटर मार्केट के मिस्त्री राम सिंह ने बताया कि यह मार्केट वर्षों पुरानी है। यहां करीब 150 से ज्यादा दुकानें बनी है। मोटर मार्केट से लेकर कालका चौक तक निगम की ओर से सफाई कार्य नहीं किया जाता। सबसे ज्यादा बड़ी समस्या बरसाती पानी की है। अभी तक इसकी निकासी के लिए कोई विशेष प्रबंध नहीं किए गए। उनकी मांग है कि नगर निगम की ओर से मार्केट में सुविधाओं को बढ़ाया जाए।

वार्ड में कराए जा रहे विकास कार्य : मेहता
वार्ड-पांच के पार्षद एवं डिप्टी मेयर राजेश मेहता ने बताया कि जग्गी कॉलोनी में नया ट्यूबवेल लगाया जा रहा है। कबीर नगर में नया ट्यूबवेल लगाया गया है। इसी तरह जोगीवाड़ा में नालियों में गंदगी से बुरा हाल था, यहां भी विकास कार्य करवाया गया है। इसके साथ ही कुछ क्षेत्र में अंडरग्राउंड नालियां कराई जाएंगी। मोटर मार्केट से गीता नगरी वीर जी की कुटिया तक करीब 80 लाख की लागत से विकास कार्य होने हैं।

शहर के मोटर मार्केट के पास गुजर रही ड्रेन में जमी गाद। संवाद

शहर के मोटर मार्केट के पास गुजर रही ड्रेन में जमी गाद। संवाद- फोटो : लापता श्रद्धालु अरुण कुमार

शहर के मोटर मार्केट के पास गुजर रही ड्रेन में जमी गाद। संवाद

शहर के मोटर मार्केट के पास गुजर रही ड्रेन में जमी गाद। संवाद- फोटो : लापता श्रद्धालु अरुण कुमार

शहर के मोटर मार्केट के पास गुजर रही ड्रेन में जमी गाद। संवाद

शहर के मोटर मार्केट के पास गुजर रही ड्रेन में जमी गाद। संवाद- फोटो : लापता श्रद्धालु अरुण कुमार

शहर के मोटर मार्केट के पास गुजर रही ड्रेन में जमी गाद। संवाद

शहर के मोटर मार्केट के पास गुजर रही ड्रेन में जमी गाद। संवाद- फोटो : लापता श्रद्धालु अरुण कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed