फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Class 10 exam held amid tight security

Ambala News: कड़ी सुरक्षा के बीच हुई 10वीं की परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Class 10 exam held amid tight security
अंबाला सिटी। कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को जिलेभर में सीबीएसई बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा हुई। विद्यार्थियों ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी। परीक्षा को लेकर केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए थे। वहीं समय समय पर फ्लाइंग की ओर से भी छापामारी की गई, ताकि परीक्षा को नकल रहित रखा जा सके। इन सभी केंद्रों पर कुल सात हजार 607 विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। जहां पर अधिकतर विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा देने के बाद परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले विद्यार्थियों ने परीक्षा पत्र आसान आने की बात कही। साथ ही बताया परीक्षा पत्र के आकलन के आधार पर अधिक से अधिक अंक आने की उम्मीद जताई।-------------------------
विज्ञापन

यह बोले विद्यार्थी
फोटो नंबर 48
परीक्षा पत्र आसान आया था। हमने अपने स्तर पर पूरी तैयारी की थी और उसी के आधार पर परीक्षा भी करके आए हैं। अब जब परिणाम आएगा तभी पता चलेगा। हमने अपनी ओर से पूरा प्रयास किया है।
विज्ञापन

- मंयक गोयल।
--------------------
फोटो नंबर 49
हमने परीक्षा में अधिक से अधिक अंक पाने के लिए खूब मेहनत की है। पहले तो काफी डर भी था, परंतु जब देखा कि परीक्षा पत्र में सभी वही प्रश्न तो है जो तैयार करके गए है तो काफी राहत महसूस की। परीक्षा अच्छी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- तनीषा जैन।
---------------------
फोटो नंबर 50
परीक्षा से पहले तो बहुत ही ज्यादा चिंता थी। परंतु प्रश्न पत्र देकर काफी राहत मिली। वहीं परीक्षा से पहले पूरी जांच की और परीक्षा के दौरान भी बार-बार परीक्षा केंद्र निरीक्षण जांच कर रहे थे। इससे कि नकल न हो।

- राधिका।
---------------------
फोटो नंबर 51
परीक्षा को लेकर हमारी ओर से पूरी तैयारी की गई थी। उसी के आधार पर परीक्षा दी है। उम्मीद है कि अब जब परिणाम आएगा तो अच्छा आएगा। अब अन्य परीक्षा की घर जाकर तैयारी में जुट जाएंगे।
- खुशप्रीत
-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed