{"_id":"5ef51940eed47b33bc3ae6ac09a2d40c","slug":"civil-registry-office-late-night-speed-post-closed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर डाकघर में लेट नाइट रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर डाकघर में लेट नाइट रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट बंद
अंबाला /अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर बाजार कैंट के महिला डाकघर में कर्मचारियों ने लेट नाइट काम करने पर आपत्ति जताई है। इस संबंध में कर्मचारियों ने डाक विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया, जिसके बाद इस महिला डाकघर में देर रात होने वाली रजिस्ट्री व स्पीड पोस्ट की सुविधा को बंदकर दिया है।
उल्लेखनीय है कि कैंट के सदर बाजार स्थित डाकघर में पहले रात (करीब आठ बजे तक) स्पीड पोस्ट व रजिस्ट्री की सुविधा रहती थी। यहां पर एक कर्मचारी को तैनात किया जाता था, जो रात तक काम करता था। इसके बाद इस डाकघर को बतौर महिला डाकघर में तबदील कर दिया गया।
बताते हैं कि इसके बाद से ही लेट नाइट रजिस्ट्री व स्पीड पोस्ट को लेकर महिलाओं ने आपत्ति जतानी शुरू कर दी थी। इसी को लेकर इन महिला कर्मचारियों ने डाक विभाग के अधिकारियों को भी बताया था। इन कर्मचारियों का कहना है कि सर्दियों के दिनों में काफी समय हो जाता है और ऐसे में देर रात तक महिला कर्मचारियों का काम करना मुश्किल है।
विज्ञापन
इसी को ध्यान में रखते हुए अब 30 जून से यह सुविधा डाकघर सदर बाजार अंबाला कैंट में बंद कर दी गई है। अब यह सुविधा जीपीओ अंबाला कार्यालय में 1 जुलाई से उपलब्ध होगी।
महिलाओं ने बताई थी मजबूरी : अधीक्षक
अंबाला मंडल अधीक्षक, डाकघर जेके गुलाटी ने बताया कि महिला डाकघर में लेट नाइट स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री पर महिलाओं ने अपनी मजबूरियां बताई थी। यह सुविधा बंद कर दी है। अब यह सुविधा जीपीओ अंबाला में एक जुलाई से मिलेंगी।