फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   civics

आईएफएस अधिकारी की शिकायत पर डिवीजलन अधिकारी पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
civics
अंबाला सिटी। इंडियन फोरेस्ट सर्विस के अधिकारी जीराम ने डिवीजलन फोरेस्ट अधिकारी वीरेंद्र गिल पर अत्याचार, अपमान करने, अपमानजनक भाषा का प्रयोग, सरकारी काम में बाधा डालने और गैर कानूनी काम करने को मजबूर करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय से मिली शिकायत के आधार पर बलदेवनगर थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। केस के अनुसार 20 नवंबर की घटना में जीराम के साथ मौजिज लोगों की मौजूदगी में गलत व्यवहार किया गया। 7 नवंबर को शिकायतकर्ता के कार्यालय में आए आरोपी ने उनसे ई-टेंडर की मंजूरी मांगी जोकि गलत थी। पौधरोपण के लिए यह समय अनुकूल नहीं थी। प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया गया।
विज्ञापन

आरोपी को बताया गया कि दिसंबर में ठंड होने के कारण पौधरोपण नहीं किया जाना चाहिए। अनुकूल महीनों में कोई आपत्ति नहीं होगी। आरोपी ने तर्क दिया कि पहले भी ऐसा होता रहा है। इसी बात पर उसने फाइलें छीन ली और अभद्रता की। हाथ तक मरोड़ा। बलदेवगनर कार्यकारी इंचार्ज सुरेश दलाल के अनुसार मामले की तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed