{"_id":"5d9506028ebc3e012d68060e","slug":"civic-ambala-news-knl71491150","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैफेड के 4.47 करोड़ के चावल डकार गया मैसर्ज पन्ना लाल प्रेम चंद राइर मिल संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैफेड के 4.47 करोड़ के चावल डकार गया मैसर्ज पन्ना लाल प्रेम चंद राइर मिल संचालक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। शहर के सुल्लर रोड स्थित मैसर्ज पन्ना लाल प्रेमचंद राइस मिल संचालक अमन जैन हैफेड के 4.47 करोड़ के चावल हड़प गया। 2017-18 में उसने कंपनी से जीरी से चावल निकालने का ठेका लिया था। कुछ चावल तो वापस कर दिए लेकिन अधिकतम नहीं लौटाया। लंबे समय तक उसे पत्राचार किया गया लेकिन टरकाता रहा। विभागीय प्रक्रिया पूरी करने के बाद एसपी को शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। आर्थिक अपराध शाखा द्वारा की गई जांच में आरोपों को पुख्ता आधार मिला। रिपोर्ट में केस दर्ज करने की सिफारिश की गई। मंगलवार को शहर सदर थाने में ठगी व अमानत में खयानत की धाराओं का केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई। अनाज मंडी निवासी गारंटर आढ़ती महेंद्र को भी आरोपी बनाया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार अमन जैन ने पिछले वित्त वर्ष में हैफेड की जीरी से चावल निकालने का ठेका लिया था। 59 हजार 424.37 क्विंटल जीरी ली थी। नियमानुसार उसे इसके 67 फीसदी यानि 39 हजार 814.33 क्विंटल चावल वापस करने थे। 31 मार्च 2018 की तिथि निर्धारित थी। हैफेड डीएम वीपी मलिक की शिकायत के अनुसार उसने निर्धारित अवधि तक 25 हजार 649.35 क्विंटल चावल जमा कराए। 14 हजार 209.84 क्विंटल चावल का हिसाब किताब नहीं मिला। इन चावलों की कीमत करीब 4.47 करोड़ बनती है। इस मामले में महेंद्र कुमार गारंटर बना था। उसने गारंटी ली थी कि वह या तो चावल दिलवा देगा नहीं तो रिकवरी करवा देगा। लेकिन ऐसा नहीं कर पाया।
सदर थाना प्रभारी एसआई सुरेश सैनी के अनुसार अधिकारियों के आदेश पर यह केस दर्ज किया गया है। अमन जैन व महेंद्र कुमार पर करोड़ों के चावलों में ठगी के आरोप हैं। अधिकारियों से दिशा-निर्देश लिए जा रहे हैं। नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।