फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   civic

इंग्लैंड से आकर संक्रमित हुए व्यक्ति में नहीं मिला नया स्ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
civic
अंबाला सिटी। अंबाला वासियों के लिए अच्छी खबर है। इंग्लैंड से आकर अंबाला में संक्रमित हुए मरीज में नया स्ट्रेन नहीं पाया गया है। बता दें कि अंबाला स्वास्थ्य विभाग ने बराड़ा वासी इंग्लैंड से आए व्यक्ति में कोरोना संक्रमण मिलने के बाद उसका दूसरा सैंपल दिल्ली भेजा था। जहां उनका सैंपल सप्ताह पहले भेजा था जिसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को बुधवार को मिली। रिपोर्ट में नये स्ट्रेन की पुष्टि न होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। जबकि गत दिवस विदेश से आए सिंघावाला निवासी व्यक्ति के कोरोना संक्रमण होने के बाद उसका सैंपल भी दिल्ली भेजा गया है।
विज्ञापन

अब स्वास्थ्य विभाग को उसकी रिपोर्ट का इंतजार है। बता दें कि बुधवार को अंबाला जिले में कोरोना के 12 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं। जिसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 11 हजार 624 पहुंच गया है। जबकि 20 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 11 हजार 335 हो गई है। वहीं इस समय 144 मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि अभी तक 145 मरीजों की कोरोना के कारण मृत्यु हुई है। सिविल सर्जन डाक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि अंबाला सिटी में 5, अंबाला कैंट में 1, शहजादपुर में 2, मुलाना में 1, बराड़ा में 1, नारायणगढ़ में 1 और चौड़मस्तपुर में भी 1 मरीज संक्रमित मिला है। जबकि आईएलआई के 98 संदिग्धों का सैंपल विभाग द्वारा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed