{"_id":"5f7e1f068ebc3e9bf228c7b8","slug":"civic-ambala-news-knl46768681","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम जेई और शहरी परियोजना अधिकारी पर रिश्वतखोरी के आरोप, रिकार्डिंग होने का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम जेई और शहरी परियोजना अधिकारी पर रिश्वतखोरी के आरोप, रिकार्डिंग होने का दावा
विज्ञापन
civic
- फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का लाभ दिलाने के बदले 5 से 50 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप निगम के जेई दिनेश और शहरी परियोजना अधिकारी अनिल राणा पर लगाए गए हैं। इतना ही नहीं शिकायतकर्ताओं ने इस बारे में जेई की रिकार्डिंग होने का दावा भी अपनी शिकायत में किया है। इस बारे में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री हरियाणा और गृहमंत्री सहित निगम आयुक्त को शिकायत सौंपकर कुल तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
आरोप यह भी लगाए गए हैं कि कुछ करोड़पति कांग्रेसियों को पैसे लेकर पीएम आवास योजना का लाभ जारी कर दिया गया लेकिन जो योग्य हैं उन्हें आज तक पैसा जारी नहीं किया गया। कहा गया है कि अनिल राणा पूर्व मंत्री निर्मल सिंह और जेई दिनेश पूर्व मंत्री विनोद शर्मा का लगवाया हुआ है इसीलिए वह कांग्रेसियों को लाभ पहुंचा रहे हैं। हालांकि जेई और शहरी परियोजना अधिकारी ने इन्हें सिरे से नकार दिया।
सुनवाई नहीं हुई तो 12 को निगम गेट पर करेंगे भूख हड़ताल शुरू
शिकायत में जंडली निवासी प्रकाशो देवी ने यह भी साफ किया गया है कि यदि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वह 12 अक्तूबर को नगर निगम अंबाला शहर कार्यालय के बाहर ही धरने के साथ भूख हड़ताल भी शुरू कर देंगे। शिकायत में आरोप लगाए गए हैं कि दोनों ही अधिकारी 15-15 साल से एक ही सीट पर हैं।
विज्ञापन
नक्शा भी एक ही व्यक्ति से बनवाने के दे रहे आदेश
शिकायत में आरोप लगाए गए हैं कि जिनको योजना का लाभ दिया जा रहा है उनको नक्शा बनवाने के लिए एक ही व्यक्ति जोकि बलदेव नगर का है उसके पास भेजा जाता है। इतना ही नहीं इस बारे में एक शिकायत 16 जून को सीएम विंडो पर भी डाली गई थी जिसे दोनों अधिकारियों ने मिलकर दफ्तर दाखिल करवा दिया।
नगर निगम ने बिठाई जांच, दोबारा से होगा सर्वे
शिकायत मिलने के बाद निगम आयुक्त ने एक कमेटी का गठन कर दिया है। यह कमेटी अब दोबारा से उन 12 लोगों का सर्वे करवाएगी जिनको लेटर जारी किए हैं और ग्रांट जारी करनी है। यदि आरोप सही पाए गए तो शपथ पत्र देकर लाभ पाने के लिए आवेदन करने वाले लोगों पर भी केस दर्ज करवाया जाएगा।
शिकायत में इन्हें बताया गया है करोड़पति जिन्हें दिया लाभ
- अशोक कुमार बीएल सीरियल नंबर- 849
-बोहती देवी बीएल सीरियल नंबर- 867
-रघुबीर बीएल सीरियल नंबर- 916
- शिमला बीएल सीरियल नंबर- 944
इन सभी को करोड़पति होने का दावा किया गया है।
सफाई सुपरवाइजर के परिवार से दो लोगों को मिला लाभ
शिकायत में यह भी कहा गया है कि जेई दिनेश, अनिल राणा और लोकेश शर्मा ने मिलकर अपने खास दोस्त सचिन जंडली जोकि सफाई कर्मचारियों के ऊपर सुपरवाइजर लगा है उसके परिवार के दो लोगों को मकान बनाने का योग्य पात्र बनाया गया है। इनमें से जगदेव सिंह के पास 8 हजार गज जमीन है व महिंद्र सिंह भी करोड़पति हैं।
अभी किसी को राशि जारी नहीं की गई है। केवल लेटर जारी हुए हैं। जिनके नाम लेटर जारी हुए हैं उनसे बाकायदा 100 रुपये का शपथ पत्र लिया गया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि हमारे पास कोई जमीन नहीं है। यदि कोई करोड़पति है और झूठा शपथ पत्र दिया है तो उस पर केस दर्ज करवाया जाएगा। इतना ही नहीं हमें बदनाम करने वालों पर भी केस दर्ज करवाया जाएगा।
-दिनेश, जेई नगर निगम।
हमारे ऊपर शिकायत लगाने वाले पर खुद केस दर्ज हो चुका है। झूठे आरोप लगा रहा है। किसी से कोई पैसा नहीं लिया गया।
-अनिल राणा, शहरी परियोजना अधिकारी।
इस मामले की अभी जांच चल रही है। जेई दिनेश और शहरी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
-विरेंद्र सहारण, ईओ नगर निगम।