{"_id":"5f6125b68ebc3edca13162a7","slug":"civic-ambala-news-knl4433986","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई मैं तो तुम्हारा जीजा लगता हूं मुझे क्यों मार रहे हो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई मैं तो तुम्हारा जीजा लगता हूं मुझे क्यों मार रहे हो...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। मैं तो तुम्हारा जीजा हूं। मुझे क्यों पीट रहे हो। यह फरियाद करने के बावजूद कुछ युवकों ने कोड़वा खुर्द के रहने वाले गुरचरण सिंह को जमकर पीटा। ईंटों से उसके सिर पर गहरे वार किए। गंभीर हालत की वजह से अभी तक गुरचरण सिटी के प्राइवेट अस्पताल में उपचाराधीन है।
गुरचरण सिंह ने साहा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 अगस्त शाम को वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर पत्नी हरजीत कौर के साथ ससुराल पिलखनी गया था। जब वह पत्नी को ससुराल छोड़कर वापिस लौट रहा था तो पंजाबी गुरुद्वारा के सामने वाली गली मे एक बलेरो गाड़ी पर विक्की राणा व उसका भाई मुन्ना राणा, सौरभ राणा , विशाल राणा ईंटें बरसा रहे थे। गाड़ी किसी शराब ठेकेदार की थी। इसके बाद ठेकेदार अपनी गाड़ी भगा कर गया। गुरचरण ने बताया कि जब वह गली में पहुंचा तो विक्की राणा ने उसे पकड़ लिया। कहा कि तू एक्साइज डिपार्टमेंट वालों का आदमी है। गुरचरण ने विक्की को बताया कि वह तुम्हारा जीजा है। इसी गांव में उसकी शादी हो रखी है। इसके बावजूद विक्की राणा ने उसके सिर पर ईंट से वार किया। इसके बाद मुन्ना राणा , सौरभ राणा , विशाल राणा व मनी राणा ने उसके साथ जमकर मारपीट की।
झगड़े के बाद वह वापस ससुराल चला गया। पता चलने के बाद विक्की राणा व उसके अन्य भाई भी उसकी ससुराल में आ गए। तब सभी आरोपियों ने गलती के लिए माफी मांगी। उपचार के लिए से पिलखनी अड्डे पर ले गए। यहां बेहोश होने के बाद उसे आरोपियों ने कैंट के रोटरी अस्पताल में भी दाखिल करवाया। सीटी स्कैन के बाद आरोपी उसे उसके घर छोड़ गए थे। तीन सितंबर को गुरचरण की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। जिसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए सिटी के एक प्राइवेट अस्पताल ले आए। अभी युवक का यहीं उपचार चल रहा है।