{"_id":"5f53ec2c8ebc3e446d5bb5b8","slug":"civic-ambala-news-knl432376192","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोस्ट वांटेड और जमानत पर रिहा अपराधियों की हर गतिविधि पर रहेगी जांच एजेंसियों की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोस्ट वांटेड और जमानत पर रिहा अपराधियों की हर गतिविधि पर रहेगी जांच एजेंसियों की नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। जुर्म से निपटने के लिए अब सीआईए-1 व 2 के साथ नारायणगढ़ व डिटेक्टिव स्टाफ को सख्त हिदायत दी गई है। खासकर मोस्ट वांटेड व जमानत पर रिहा होकर आए अपराधियों की हर गतिविधियों पर ये जांच एजेंसियां गहन नजर रखेंगी। इसके अलावा गैरकानूनी हथियार रखने व नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अपराधियों से भी सख्ती से निपटने के आदेश जारी किए गए हैं। नवनियुक्त एसपी राजेश कालिया ने साफ कहा कि अपराध पर नजर रखने वाली जांच एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर रहेंगी। जिले के मुख्य नाकों पर रेगुलर नाकाबंदी व पेट्रोलिंग करने की भी पुलिस को हिदायत दी गई है। खासकर एंट्री प्वाइंट्स पर पुलिस को विशेष निगरानी के आदेश दिए गए हैं।
थाने व चौकियों की व्यवस्था में भी होगा बदलाव
सभी पुलिस थानों व चौकियों की व्यवस्था में बदलाव की भी बात कही जा रही है। आने वाले दिनों में यह बदलाव देखने को मिल सकता है। लंबे समय से एक ही थाने व चौकी में तैनात पुलिस अधिकारियों की ट्रांसफर की संभावना जताई जा रही है। बदलाव के दौरान नए पुलिस अधिकारियों को थाने व चौकी की जिम्मेदारी मिल सकती है। कोरोना से बचाव के लिए सभी जवानों को नियमित तौर पर मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की पालना के आदेश दिए गए हैं। अभी तक पुलिस के 108 जवान कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।
जुर्म पर पूरी तरह नकेल कसने के लिए अपराध पर नजर रखने वाली जांच एजेंसियों को विशेष हिदायतें दी गई है। खासकर मोस्ट वांटेड व दूसरे अपराधियों की गतिविधियों पर पूरी नजर रहेगी। कानून व्यवस्था से किसी को खिलवाड़ करने का मौका नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
-राजेश कालिया,एसपी, अंबाला