फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   civic

पीकेआर जैन गर्ल्स हाई स्कूल मैनेजमेंट विवाद, सचिव ने बैंकों को पत्र लिखकर वित्तीय लेनदेन पर लगाई रोक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
civic
civic - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। पीकेआर जैन गर्ल्स हाई स्कूल मैनेजमेंट विवाद में आए दिन नया मोड़ आ रहा है। प्रधान धर्मपाल जैन द्वारा मनमर्जी से चुने गए 13 सदस्यों जिसमें वर्तमान में दो पदाधिकारी कार्यरत भी हैं के स्थान पर चुने गए सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। वहीं दूसरी ओर संस्था के कार्यकारी सचिव ने पूरे प्रकरण को देखते हुए स्टेट रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसायटी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग कर दी। इतना ही नहीं वरूण जैन ने बैंकों को पत्र लिखकर किसी भी तरह की वित्तीय लेन-देन न करने की हिदायतें जारी कर दी।
विज्ञापन

वरुण ने बैंकों को पत्र लिखकर कहा है कि 7 और 8 जून को हुई संस्था की बैठक में उन्हें सोसायटी का सचिव नियुक्त किया गया था। इसके बाद पूर्व सचिव के और मेरे हस्ताक्षर जमा करवाने के बाद वित्तीय लेन-देन के लिए जरूरी हस्ताक्षर बदल गए थे। लेकिन अब मेरे संज्ञान में आया है कि प्रधान धर्मपाल जैन ने गैर कानूनी तरीके से सचिव और कैशियर के भरे हुए पदों पर ही नियुक्ति कर दी हैं। जबकि मैंने अभी तक सचिव के पद से त्यागपत्र ही नहीं दिया है। कैशियर ने भी त्यागपत्र नहीं दिया है। इसीलिए आपसे अनुरोध है कि आप कैशियर और सचिव के हस्ताक्षर बदलाव की स्वीकार नहीं कर सकते। यदि इसके बावजूद आप ऐसा करते हैं तो होने वाली लीगल कार्रवाई के आप खुद जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

क्या पड़ेगा असर
कैशियर और सचिव के हस्ताक्षर बदले बिना प्रधान बैंकों से अब कैश नहीं निकाल सकते। ऐसा करना गैर कानूनी होगा। ऐसे में संस्था के अधीन चल रहे स्कूल और अन्य कार्यों के लिए वित्तीय लेन-देन पर रोक लगने से अब मामला पेचीदा होना तय है। इसके लिए अब मामला जिला रजिस्ट्रार से लेकर स्टेट रजिस्ट्रार के पाले में जाना तय है। जहां वरूण जैन ने पहले ही अपना पक्ष रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस तरह से प्रधान जी गैर कानूनी तरीके से काम कर रहे हैं उसी को देखते हुए मैंने बैंकों के साथ स्टेट रजिस्ट्रार को भी पत्र लिख दिया है। बैंक मेरे पत्र के बावजूद कोई वित्तीय लेन-देन उनके साथ करते हैं तो लीगल कार्रवाई की जाएगी।
वरूण जैन, कार्यकारी सचिव पीकेआर जैन मैनेजमेंट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed