फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   civic

महिला प्रवासी ने पकड़ा पुलिस का गिरेबान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
civic
civic - फोटो : Ambala
पंजाब पुलिस से पिटने के बाद छिपते-छिपाते सैकड़ों प्रवासी अंबाला में पहुंचे। इन्हें काबू करने के लिए पुलिस के पसीने छूट गए। करीब 2 घंटे की मशक्त के बाद प्रवासी मजदूरों को जंडली पुल के नीचे एकत्रित किया गया। यहां से पुलिस ने प्रवासियों को वापस भेजने के लिए कई बार प्रयास किया। उन्हें हर जरूरी व्यवस्था के साथ ट्रक में वापस छोड़ने की बात कही। इससे पहले सभी को खाना भी खिलाया गया। लेकिन वापस घर जाने की जिद पर अड़े प्रवासी नहीं माने। पुलिस के साथ ही झड़प करने लगे। इसी बीच भीड़ का हिस्सा बनी एक महिला ने सब इंस्पेक्टर के गिरेबान को पकड़ लिया और उसे धक्का दे दिया। साथ ही सभी मजदूर पैदल ही आगे बढ़ गये। जिससे हालात बेकाबू हो गये। मजबूरन स्थिति को संभालने के लिये पुलिस ने डंडा उठाया और हल्के बल का प्रयोग कर भीड़ पर काबू पाया।
विज्ञापन

भागते हुए एक दूसरे को पैरों तले रौंदा
प्रवासियों की यह भीड़ इतनी उत्तेजित हो गई कि जब पुलिस ने इन्हें रोकना चाहा और भागने लगे तो भागते-भागते कुछ प्रवासी नीचे गिर गये। पुलिस से बचने के लिए भीड़ ने नीचे गिरे लोगों को अपने पैरों तले रौंद दिया।
विज्ञापन

बुलाना पड़ा अतिरिक्त पुलिस बल
जब हालात बेकाबू हो गए तो मौके की नजाकत को समझते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाना पड़ा। इसके बाद प्रवासी आगे-आगे और पुलिस पीछे-पीछे इस तरह पुलिस इन सभी को पंजाब बार्डर की तरफ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदी-नाले पार कर पहुंचे थे अंबाला
नदी-नाले पार कर प्रवासी अंबाला में पहुंचे थे। प्रवासी जब जंडली पुल के पास पहुंचे तो नाके पर खड़ी पुलिस ने उन्हें रोक लिया। संख्या बढ़ते-बढ़ते 300 के पार पहुंच गई। इनके खाने के लिए पुलिस प्रशासन ने वहीं व्यवस्था करवाई। सभी प्रवासी घर जाने की रट लगाए हुए थे। पुलिस ने खूब मनाया और 4 ट्रकों का इंतजाम किया गया ताकि सभी को इनमें बिठाकर वापस भेजा जा सके। एक बार तो कुछ प्रवासी तैयार हो गए लेकिन बाकी अड़ गए।
जब पुलिस को देनी शुरू की गालियां.....
सर्विस लेन पर आते ही प्रवासी आगे बढ़ने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस उनके सामने अड़ गई। उग्र भीड़ में से ही कुछ लोगों ने पुलिस को गंदी-गंदी गालियां देनी शुरू की। बस अब पुलिस के सब्र का बांध टूट गया। लाठी चार्ज करते हुए सभी प्रवासी मजदूर को खदेड़ दिया और भगदड़ मच गई।

फौज तुम्हें घुसपैठिया मानकर मार देगी गोली.....
कुछ बचाव के लिए झाड़ियों से नीचे उतर कर साथ लगते नाले को पार कर आर्मी एरिया में घूस गये। पुलिस ने कहा कि वापस आ जाओ। अगर वहां रहे तो फौज तुम्हें घुसपैठिया समझ कर गोली मार देगी। गोली लगने के डर से प्रवासी वापस सड़क पर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed