फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   civic

राज्यपाल को सलामी देने के साथ आग में कूदेंगे हरियाणा पुलिस के डॉग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
civic
civic - फोटो : Ambala
राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को इस बार बेहद खास बनाने के लिए जहां मधुबन से आए हरियाणा पुलिस के घोड़े राजा के साथ-साथ धन्नो और बिजली राज्यपाल के बॉडी गार्ड बनेंगे वहीं एक्सपर्ट डॉग भी इस कार्यक्रम में चार-चांद लगाने का काम करेंगे। यह डॉग कार्यक्रम विशेष तौर पर आकर्षण का केंद्र रहेंगे। राज्यपाल को सलामी देने के साथ यह डॉग आग में कूदते हुए नजर आएंगे। इतना ही नहीं रस्सी पर चलना जैसे करतब दिखाकर दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने का काम करेंगे। इनमें टॉम, हंट, जेम्स, आस्कर और रोमियो डॉग शामिल हैं। राज्यस्तरीय कार्यक्रम में राज्यपाल को सलामी देने और अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाले डॉग की संख्या आठ है। यह डॉग अपनी अलग-अलग खूबी के कारण जाने-जाते हैं। इनमें से कुछ नशीले पदार्थों को सूंघकर ही ढूंढ निकालते हैं तो कुछ हत्या और डकैती के मामलों में सुलझाने में एक्सपर्ट हैं। बता दें कि हरियाणा पुलिस में इस समय करीब 109 डॉग हैं।
विज्ञापन

ऐसे हैं हमारी पुलिस के एक्सपर्ट डॉग
टॉम : 2017 में लैबरा में लाया गया था। चोरी और डकैती के मामलो को सुलझाने में एक्सपर्ट है। गुरुग्राम में पीसी ज्वैलर की डकैती 14 करोड़, गुरुग्राम में ही बेकरी में बादाम और काजू की बोरियों की चोरी हुई थी। दोनों को इसी की मदद से सुलझाया जा सका था। गुरुग्राम में ही डीएलएफ फेस वन में बच्चे के मर्डर की गुत्थी को 2019 सुलझा था। इसके प्रशिक्षक हेड कांस्टेबल ऋषिराज हैं।
विज्ञापन

हंट: 2015 में में हरियाणा पुलिस का हिस्सा बना। हंट ने अभी तक बेशक कोई केस साल्व नहीं किया लेकिन आल इंडिया जितने में शो होते हैं उनके लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि अभी हंट ने कोई मेडल नहीं जीता। हंट को इस समय हेड कांस्टेबल अनिल प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेम्स: 2015 में हरियाणा पुलिस का हिस्सा बना। हंट की तरह जेम्स से भी कोई खास काम नहीं लिया जा रहा। सभी राज्य और राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रमों में यह हिस्सा ले रहे हैं। जेम्स को हेड कांस्टेबल जिले सिंह ट्रेनिंग दे रहे हैं।
आस्कर: 2018 में हरियाणा पुलिस का हिस्सा बना। सोनीपत के रेढ़ान में वर्ष 2019 में एक बच्चा लापता हो गया था। इसके बाद आस्कर की मदद से पुलिस ने उस बच्चे की लाश गांव जोहड़ से बरामद की थी। आस्कर को हेड कांस्टेबल पवन कुमार प्रशिक्षित कर रहे हैं।
रोमियो: 2011 में पुलिस का हिस्सा बना था। रोमियो ने 2018 में सोनीपत में एक ढाबे में रखी अफीम को पकड़वाया था। एचसी नरेंद्र ट्रेनिंग दी थी। यह नशीले पदार्थों को सूंघकर उनतक पहुंच जाता है।

राज्यस्तरीय कार्यक्रम में हमारे 5 डाग इस बार हिस्सा ले रहे हैं। राज्यपाल को सलामी देने के साथ यह अनुशासित भी हैं। इनका अनुशासन कार्यक्रम में देखने योग्य रहेगा। कई हत्याकांड और वारदातें यह सुलझा चुके हैं।
सुरेश पाल, एसआई, डॉग स्क्वायर्ड टीम के इंचार्ज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed