{"_id":"5e07a3628ebc3e87f62f6a05","slug":"civic-ambala-news-knl1678788","type":"story","status":"publish","title_hn":"300 किलोमीटर से फरियाद लेकर विज दरबार में पहुंचा दिल्ली पुलिस का जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
300 किलोमीटर से फरियाद लेकर विज दरबार में पहुंचा दिल्ली पुलिस का जवान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृहमंत्री अनिल विज के दरबार में शनिवार को करीब 300 किलोमीटर दूर से फरियादी पहुंचा। वह कोई और नहीं बल्कि एक पुलिसवाला ही था, जो दिल्ली पुलिस में है और हरियाणा पुलिस से उसको शिकायत है। उसका कहना था कि पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने कुल्हाड़े से वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया, लेकिन पुलिस ने जानबूझकर एफआईआर में गलत तथ्य दिखाकर उनका केस कमजोर कर दिया। एक पुलिसवाले की पुलिस के प्रति शिकायत सुन विज के मुंह से भी यही निकला कि जब पुलिस, पुलिस की ही नहीं सुन रही तो किसकी सुनेगी। शिकायत लेकर पहुंचा फरियादी दिल्ली पुलिस में तैनात सिपाही पृथ्वी सिंह था।
करीब 300 किलोमीटर दूर महेंद्रगढ़ के कनीना गांव से विज दरबार में पहुंचे दिल्ली पुलिस के सिपाही पृथ्वी ने उन्हें बताया कि पड़ोस में रहने वाले सोनू ने कुल्हाड़े से वार कर उनकी टांग और हाथ काट दिए। वारदात 15 दिसंबर की है। उसे वारदात के बाद नारनौल अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उसके हाथ और पैर में आपरेशन के बाद रॉड डाली गई। 16 को कनीना पुलिस के पास रूक्का गया। पृथ्वी ने आरोप लगाए कि 24 घंटे बाद हेडकांस्टेबल सुनील और गोबिंद एसआई मौके पर पहुंचे। 17 दिसंबर को उसके बयान दर्ज किए गए। एक्सरे रिपोर्ट में भी हड्डी टूटना पाया गया, लेकिन इसके बाद पुलिस ने एफआईआर में झूठे तथ्य दिखाकर केस को कमजोर बना दिया। केस आईपीसी की धारा 325, 326 के तहत दर्ज करना था लेकिन पुलिस ने 323, 506, 341 और 427 लगाकर आरोपी को जमानत दिला दी।
सर, एसआई बोलता है मेरा नंबर ले जाओ, विज कुछ नहीं कर सकता..
पृथ्वी सिंह ने अनिल विज को बताया कि एसआई समझौते का दबाव बनाता है। कहता है कि तुम जहां जाना चाहते हो जाओ, चाहे विज के पास चले जाओ, वो तो अंबाला का विधायक है वहीं के लोगों की सुनता है। मेरे नंबर ले जाओ बेशक उसे दे देना वो कुछ नहीं कर सकता।
विज्ञापन
विज बोले मैं हूं ना
दरबार में अपना दुखड़ा सुनाते हुए पीड़ित पृथ्वी ने जब कहा कि विज साहब मेरी कहीं सुनवाई नहीं हो रही हर जगह जा चुका हूं कोई नहीं सुनता। इस पर विज बोले मैं सुन रहा हूं न आपकी, मैं हूं ना...। यह सुनते ही विज ने डीजीपी को फोन मिलाया। उन्हें पूरे मामले की जांच करने के आदेश दिए।