फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   civic

आईकेजे केयर फाउंडेशन ने 8 क्षेत्रों से 140 प्रतिभाशाली महिलाओं को किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
civic
आईकेजे केयर फाउंडेशन द्वारा ट्रस्टी राधिका चीमा के नेतृत्व में नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में आईटीबीपी के आईजी ईश्वर सिंह दुहन व सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में बॉलीवुड अभिनेता गुलशन ग्रोवर ने शिरकत की। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया व बाल नृत्य कलाकार वैदेही आनंद ने गणेश स्तुति पर सुंदर प्रस्तुति दी। मंच संचालक करते हुए राकेश मक्कड़ ने बताया कि संस्था द्वारा समाजसेवा की गतिविधियों हेतु किसी भी सदस्य से कोई भी शुल्क नहीं लिया जाता। इसके उपरांत चेयरपर्सन राधिका चीमा ने वीडियो द्वारा सेवा कार्यों से सभी को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि आज के कार्यक्रम में जिन महिलाओं तक वह पहुंच पाए या जिन महिलाओं ने उनसे संपर्क किया। उनमें से ही इन 140 महिलाओं को चुना गया है। सभी महिलाएं ही नारी शक्ति का स्वरूप हैं व सम्मान के योग्य है। इस अवसर पर शिक्षाविद, हेल्थ केयर, खिलाड़ी, पुलिस व कला क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली लगभग 70 महिलाओं को मंच पर उपस्थित मुख्य अतिथि के साथ अन्य ने सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य रूप से जेल अधीक्षक लखबीर बराड़, ट्रस्टी एवं यूथ आइकन संजीव जुनेजा, राधिका चीमा ने स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। योग फेडरेशन हरियाणा के अध्यक्ष रजिंद्र विज के मार्गदर्शन में योग टीम ने सत्यम शिवम सुंदरम पर संगीतमय योग की सुंदर प्रस्तुति दी। कनिष्का ने दिल चीज क्या है गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में गुलशन ग्रोवर ने संस्था के सेवा कार्यों की प्रशंसा की। दूसरे चरण में व्यवसायी, सोशल एम्पावरमेंट एवं आईकेजे केयर की महिला शक्ति को मुख्य अतिथि के साथ फाउंडर ट्रस्टी उषा जुनेजा, सारा जुनेजा, संतोष दुहन, किट्टी बराड़, विशिष्ट अतिथि रजिंद्र विज, भूपिंदर सांगवान ने लगभग 70 महिलाओं को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के संचालन में एडवोकेट संदीप सचदेवा, गुरविंदर चीमा, अरविंद सिकरी, पवन चुघ, दीपशिखा, गुरविंदर जस्सर, शुभम मल्होत्रा,एकता डांग, जसपाल सिंह, सुशीला विज, संजीव गौड़ व अन्य ने अहम भूमिका निभाई। इस मौके पर दविंद्र बजाज, डॉ. विकास कोहली, डॉ. नवीन गुलाटी, मीना ढिंगरा, सुनीता दुआ, रोहिनी, अनुभव अग्रवाल, डॉ. सुनील सादिक, मनीष शर्मा, जय गोपाल, प्रमोद पब्बी, अरविंद सूरी, अनिल महंत, मनमोहन शर्मा, विक्रम आनंद, तजिंदर बजाज, मंजीत सरगम चावला, संजय अग्रवाल व कई अन्य समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed