फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   City ITI first in group science fair

Ambala News: समूह विज्ञान मेले में शहर आईटीआई प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
City ITI first in group science fair
अंबाला सिटी। जिला स्तरीय युवा महोत्सव का दूसरे दिन भी मुकाबले करवाए गए। यह मुकाबले शहर के पंचायत भवन में हुए। यह कार्यक्रम राजकीय आईटीआई अंबाला शहर एवं नेहरू युवा केंद्र संगठन के सौजन्य से करवाया गया। कार्यक्रम में नगराधीश पूजा कुमारी ने शिरकत की। इस मौके पर दूसरे दिन एकल लोक गायन, समूह लोक गायन, कविता, पेंटिंग, फोटोग्राफी, कहानी लेखन व अन्य प्रतियोगिता करवाई गई। सभी प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को प्रभावित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर नगराधीश पूजा कुमारी ने अपने जीवन की संपूर्ण शैली के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को मोटिवेट भी किया। कार्यक्रम में जिला समन्वयक अधिकारी कम प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अंबाला शहर भूपिंद्र सिंह सांगवान ने नगराधीश पूजा कुमारी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में नेहरू युवा केंद्र संगठन हरियाणा राज्य निदेशक गुरमेल सिंह बाजवा ने शिरकत की। उन्होंने छात्रों को ऐसे कार्यक्रम में भाग लेने बारे प्रेरित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर असीमा के प्रधान विक्रम चौधरी, महासचिव गौरव सोनी ने भी शिरकत की। इसके साथ ही राष्ट्रीय यूथ अवॉर्डी सोहन लाल और विजयपाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा महोत्सव में यह टीम रही विजेता
-समूह विज्ञान मेला श्रेणी में राजकीय आईटीआई अंबाला शहर प्रथम रहा। इस टीम में अखिल कुमार, अमित कुमार, रोहित, खुशदीप सिंह शामिल रहे। द्वितीय स्थान राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ने प्राप्त किया। इस टीम में कनिका, कशिश, नितिन, श्रृष्टि, रोहित जोली शामिल रहे। सोहन लाल डीएवी कॉलेज तृतीय स्थान पर रहा। इस टीम में पंकज, विनम्रता, ईशिका, वंशिका शामिल रही।
-एकल विज्ञान मेला श्रेणी में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबाला छावनी से कशिश प्रथम रही। राजकीय आईटीआई अंबाला शहर से सुखचैन द्वितीय और राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबाला छावनी से भावना तृतीय रही।
-डेक्लामेशन में राजकीय आईटीआई अंबाला शहर से आरती प्रथम, पीकेआर जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंबाला शहर से राधिका चावला, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबाला छावनी से खुशी गर्ग द्वितीय रही। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबाला छावनी से खुशबू और सोहन लाल डीएवी कॉलेज से अभिषेक शर्मा तृतीय रहे।
-कविता लेखन में राजकीय आईटीआई अंबाला शहर से करनप्रीत प्रथम, एमडीएसडी कॉलेज से संस्कृति, ओपन श्रेणी में सुनैना गुप्ता द्वितीय, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबाला छावनी से श्रुति, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल रामपुर सरसहेड़ी से लीजा तृतीय रही।
-कहानी लेखन में राजकीय आईटीआई अंबाला शहर से संजना धीमान प्रथम, सोहन लाल डीएवी कॉलेज से अंजू शर्मा, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबाला छावनी से निशा शर्मा द्वितीय, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में वंदना तृतीय रही।
-पेंटिंग में ओपन श्रेणी में जतिन धीमान प्रथम, एसए जैन कॉलेज अंबाला शहर से मिताली गुप्ता द्वितीय व राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबाला छावनी से दीपांशु तृतीय रहे।

-फोटोग्राफी प्रतियोगिता में ओपन श्रेणी में सुमित प्रथम, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल रामपुर सरसहेड़ी से तुशांत कुमार द्वितीय, राजकीय आईटीआई अंबाला शहर से साहिल तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed