{"_id":"613face18ebc3eb6d97d1ae5","slug":"cib-team-got-success-gang-member-who-threw-63-sacks-on-railway-track-from-goods-train-caught-ambala-news-knl831150136","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईबी टीम को मिली कामयाबी, मालगाड़ी से रेलवे ट्रैक पर 63 बोरियां फेंकने वाले गिरोह का सदस्य काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईबी टीम को मिली कामयाबी, मालगाड़ी से रेलवे ट्रैक पर 63 बोरियां फेंकने वाले गिरोह का सदस्य काबू
विज्ञापन
अंबाला। चलती मालगाड़ी से गेहूं की 63 बोरियों को रेलवे ट्रैक पर गिराने वाले गिरोह की पहचान हो गई है। आरपीएफ की सीआईबी टीम ने गिरोह के एक शातिर को काबू कर लिया है। वहीं मामले को लेकर अधिकारी किसी भी प्रकार की जानकारी देने से इनकार कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि इस मामले में 7-8 लोग शामिल हैं, जो पहले भी कई मामलों में नामजद रह चुके हैं।
सीआईबी टीम के हाथ जिस गिरोह के गिरेबां तक पहुंचे हैं, उसके शातिर पहले भी मालगाड़ी से चावल और गेहूं की बोरियों की चोरी के आरोप में सजा काट चुका हैं। पिछले कुछ वर्षों में गिरोह के खिलाफ आरपीएफ पोस्ट पर 6-7 मामले भी दर्ज हो चुके हैं। लगभग 3 साल पहले भी इसी गिरोह ने मालगाड़ी से गेहूं की बोरिया चोरी की थी।
आरपीएफ की सतर्कता से वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए थे। बताया जाता है कि गिरफ्त में आया गिरोह शातिर एक ही परिवार से संबंधित है। गिरोह का मुखिया अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर ही मालगाड़ी से गेहूं व चावल आदि की बोरियां चोरी करता है। सूत्रों के अनुसार यह परिवार जंडली में रेलवे ट्रैक के किनारे ही रहता है।
विज्ञापन
यह है मामला
घटना 2 सितंबर बुधवार रात की है। रात लगभग 2 बजे राजपुरा से सहारनपुर की तरफ जा रही मालगाड़ी से सरकारी अनाज को चुराने की कोशिश की गई थी। योजनाबद्ध तरीके से चलती मालगाड़ी से चोरों ने गेहूं की बोरियों को रेलवे ट्रैक के नजदीक गिराया। आरपीएफ की चौकसी के कारण चोर रेलवे ट्रैक पर गिराई गई करीब 50 हजार रुपये मूल्य की गेहूं की 63 बोरियों को उठाने में कामयाब नहीं हो पाए थे। मामले में आरोपियों की धरपकड़ के लिए जिम्मेदारी आरपीएफ की सीआईबी टीम को सौंपी गई थी।