{"_id":"691a1d71f3a4d5e0bb0c1267","slug":"cia-team-leaves-with-hashish-smuggler-to-kullu-ambala-news-c-36-1-amb1001-153150-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: चरस तस्कर को कुल्लू लेकर रवाना हुई सीआईए की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: चरस तस्कर को कुल्लू लेकर रवाना हुई सीआईए की टीम
विज्ञापन
अंबाला छावनी में सीआईए की गिरफ्त में चरस तस्कर आरोपी। संवाद
अंबाला। कैंट रेलवे स्टेशन पर पकड़े गए चरस तस्कर को रिमांड पर लेने के बाद सीआईए टीम रविवार को हिमाचल के लिए रवाना हो गई है। टीम कुल्लू सहित मनाली और आसपास के क्षेत्रों में दबिश देगी ताकि तस्कर ने जहां से चरस के पैकेट लिए थे, वहां आरोपियों की गिरफ्तारी की जा सके। इस मामले में सीआईए कार्रवाई के दौरान हिमाचल पुलिस की भी मदद लेगी ताकि स्थानीय लोगों के विरोध को न झेलना पड़े।
हिमाचल से लगातार बढ़ रही तस्करी
हिमाचल के ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में चरस की खेती की जाती है। यह क्षेत्र काफी दुर्गम पहाड़ियों के बीच स्थित हैं, इसलिए आम व्यक्ति या पुलिस आसानी से इन क्षेत्रों तक नहीं पहुंच पाती, ऐसे में जब पुलिस क्षेत्र में दबिश देने जाती है तो आरोपी मौके से आसानी से भाग जाते हैं, वहीं कई बार कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस को भी पूर्ण सहयोग नहीं मिल पाता। यह खुलासा सीआईए से गिरफ्त के दौरान भागे एक तस्कर को पकड़ने गई जीआरपी टीम ने किया था। यही कारण है कि हिमाचल से चरस तस्करी का कारोबार तेजी से फैल रहा है और इसमें बेरोजगार युवाओं को शामिल किया जा रहा है।
यह था मामला
कुल्लू से चरस लेकर आए एक आरोपी को शुक्रवार शाम सीआईए जीआरपी की टीम ने अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया था। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के देवबंद मऊ निवासी मोहित के तौर पर हुई है। आरोपी से एक किलो से ज्यादा चरस पकड़ी गई थी। आरोपी को कोर्ट में पेश करके पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। सीआईए ने आरोपी को उस समय काबू किया था, जब वह ट्रेन के इंतजार में प्लेटफार्म 6/7 पर गार्ड केबिन के पास बैठा हुआ था।