फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Chowkidars demonstrated at BDPO office

Ambala News: चौकीदारों ने बीडीपीओ कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Chowkidars demonstrated at BDPO office
नारायणगढ़। हरियाणा ग्रामीण चौकीदार सभा संबंधित सीआईटीयू ने ग्रामीण चौकीदारों को दो महीने से मानदेय न देने व बीडीपीओ द्वारा गैर-कानूनी रूप से गांव के चौकीदारों की ड्यूटी अपने कार्यालय में लगाने पर रोष प्रकट किया। समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी। हरियाणा ग्रामीण चौकीदार सभा संबंधित सीआईटीयू ब्लाॅक नारायणगढ़ की बैठक शुक्रवार को राज्य प्रधान बाबू राम की अध्यक्षता में खंड विकास और पंचायत अधिकारी के कार्यालय में हुई।
विज्ञापन

बैठक में प्रशासन से कई बार अपील करने के बावजूद ब्लाॅक में काम करने वाले 43 ग्रामीण चौकीदारों को मार्च व अप्रैल के मानदेय का भुगतान न करने पर कड़े शब्दों में निंदा करते हुए जल्द भुगतान की मांग की। सीआईटीयू के नेता सतीश सेठी ने कहा कि गांव के चौकीदार पंचायत सेक्रेटरी, ग्राम सरपंच, पटवारी, पुलिस व अन्य जन कल्याण विभागों के अधिकारियों को पूर्ण सहयोग करते है। बैठक में ब्लाॅक कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से प्रधान रमेश कुमार, वरिष्ठ उप प्रधान विनोद कुमार, सचिव कुलदीप, सहसचिव संजीव कुमार, कैशियर माया राम व ऑडिटर शंटी को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed