{"_id":"67cf382e075957b4cd0d0845","slug":"chirag-yojana-students-will-apply-in-the-private-schools-which-have-given-consent-from-15th-ambala-news-c-36-1-amb1003-138917-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिराग योजना : सहमति देने वाले निजी स्कूलों में विद्यार्थी 15 से करेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिराग योजना : सहमति देने वाले निजी स्कूलों में विद्यार्थी 15 से करेंगे आवेदन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। चिराग योजना के तहत मेधावी विद्यार्थी निजी स्कूलों में निशुल्क दाखिला देने के लिए 15 मार्च से आवेदन कर सकेंगे। विभाग ने 24 फरवरी से 7 मार्च तक निजी स्कूलों से दाखिला देने के लिए पोर्टल पर सहमति मांगी थी।
ये आवेदन निजी स्कूलों की ओर से विभागीय पोर्टल पर किए हैं। अब विभाग की ओर से इन आवेदन करने वाले स्कूलों की सूची जारी होगी। विभाग के पोर्टल पर लगातार स्कूलों की सूची अपडेट हो रही है। अभी तक विभाग की ओर से सूची को अधिकारिक तौर पर जारी नहीं किया गया है। वहीं, इस योजना के तहत राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले मेधावी विद्यार्थी ही पात्र होंगे। विद्यार्थी एक से अधिक विद्यालयों में भी आवेदन कर सकेंगे।
विद्यार्थी पांचवीं से 12वीं तक ले सकेंगे दाखिले
इस योजना में सहमति प्राप्त मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए कक्षा पांचवीं से बारहवीं में दाखिले करने के लिए शेड्यूल जारी किया है। कई निजी विद्यालयों की ओर से कक्षा अनुसार घोषित सीटों का विवरण विभाग की ओर से विभागीय पोर्टल पर भेजा गया है। संबंधित विद्यालय 15 मार्च से नोटिस बोर्ड पर सीटों का विवरण प्रदर्शित करेगा।
विज्ञापन
छात्र निजी विद्यालयों में 15 से 31 मार्च तक दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिन विद्यालयों में सीटों से ज्यादा आवेदन प्राप्त होंगे तो उस स्थिति में दाखिले के लिए लॉटरी के माध्यम से एक से पांच अप्रैल की अवधि में ड्रॉ निकाले जाएंगे। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के जिन छात्रों के अभिभावकों की आय 1 लाख 80 हजार रुपए एवं इससे कम होगी, उन्हीं छात्रों को दाखिले के लिए पात्र माना जाएगा। वह आय परिवार पहचान पत्र की वार्षिक सत्यापित आय से मान्य होगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए केवल वह छात्र पात्र होंगे, जिन्होंने गत शैक्षणिक वर्ष में अपनी शिक्षा सरकारी विद्यालयों से उत्तीर्ण की होगी।
वर्जन
चिराग योजना के तहत निजी स्कूलों से दाखिले के लिए सात मार्च तक सहमति मांगी गई थी। सहमति देने वाले निजी स्कूलों में छात्र 15 से 31 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद दाखिले की आगामी प्रक्रिया होगी।
सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला।