फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Children's eyes are becoming weak due to watching TV and using phones.

Ambala News: टीवी देखने और फोन चलाने से कमजोर हो रही बच्चों की आंखें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Children's eyes are becoming weak due to watching TV and using phones.
अंबाला सिटी। आवश्यकता से अधिक समय तक मोबाइल और टीवी देखने का असर स्कूली बच्चों में देखने को मिल रहा है। इसके चलते सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की आंखों की रोशनी पर असर पड़ रहा है। विभाग की टीमाें की ओर से बच्चों की आंखों की जांच नियमित की जाती है।
विज्ञापन

यह जांच जुलाई महीने से दिसंबर के बीच की जाती है। इसके बाद विभाग की ओर से बच्चों को दवा के साथ-साथ नजर के चश्मे भी निशुल्क दिए जाते हैं। वर्ष 2023-2024 में 1164 में से 227 बच्चों को ही चश्मे बांटे जा सके हैं। विभाग की तरफ से 937 चश्मे अभी नहीं पहुंचे हैं। इसके साथ ही जिन बच्चों को अधिक समस्या होती है। उनके ऑपरेशन भी करवाए जाते है। वर्ष 2023-2024 में कुल 31 ऑपरेशन हुए।
विज्ञापन

इसमें से 8 ऑपरेशन सफेद मोतिया व 23 भैंगापन के हुए थे। ये ऑपरेशन पहले सरकारी संस्थानों में करवाए जाते थे। अब बच्चों की आंखों के ऑपरेशन पैनल के निजी अस्पतालों से कराए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्क्रीनिंग भी लगातार जारी
वर्ष - स्क्रीनिंग - बच्चों की आंखों में परेशानी
2017-2018 - 61548 - 5729
2018-2019 - 73256 - 3285
2019-2020 - 71448 - 3045
2021-2022- 18104- 3338
2022-2023 76448 - 5216
2023-2024 - 76867 - 2521
इतने बच्चों को बांटे चश्मे
2017-18 में - 2058
2018-19 में - 407
2019-20 में - 795
2021-22 - 666
2022-23 में - 872
2023-24 में - 1164
गौरतलब है कि वर्ष 2023-24 में 1164 में से 227 बच्चों को ही चश्मे बांटे जा सके हैं। विभाग की तरफ से 937 चश्मे अभी नहीं पहुंचे हैं।
वर्जन
जिन बच्चों को चश्मे दिए जाने हैं वह जल्द ही आ जाएंगे। विभाग की ओर से समय-समय पर बच्चों की आंखों की जांच की जा रही है। इससे समय रहते आंखों की परेशानी का पता लगाया जा सके।
-डिप्टी सीएमओ डॉ. बलजिंद्र कौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed