फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Children will present models in the National Children's Science Exhibition

Ambala News: राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में मॉडल प्रस्तुत करेंगे बच्चे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 12:02 PM IST
विज्ञापन
Children will present models in the National Children's Science Exhibition
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल माजरी में एग्रोवेस्ट के मॉडल को​ दिखाता विद्यार्थी। स्कूल - फोटो : संवाद
अंबाला सिटी। 27 वर्ष में पहली बार सोनीपत के राई स्थित हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में 51वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन होगा। यह प्रदर्शनी स्कूल शिक्षा विभाग हरियाणा की ओर से कराई जाएगी। इस प्रदर्शनी में देशभर से एक हजार विद्यार्थी अपना मॉडल प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश की बात करें तो 16 राजकीय स्कूलों से विद्यार्थियों के मॉडल को विशेष रूप से बुलाया है। इनमें अंबाला जिले में शहर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल माजरी के विद्यार्थियों का एग्रोवेस्ट पर आधारित मॉडल भी शामिल हैं। इस मॉडल को 11वीं कक्षा के विद्यार्थी लाल सिंह और 9वीं से नवदीप प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

आज से 30 तक लगेगी प्रदर्शनी
इस बार राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी को हरियाणा करवा रहा है। यह प्रदर्शनी हर वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर एक राज्य में होती है। अबकी बार 27 वर्ष में हरियाणा प्रदर्शनी को करवा रहा है। प्रदर्शनी 26 से 30 दिसंबर तक करवाई जाएगी। वहीं, इससे पूर्व देशभर में सभी जिलों, राज्य स्तर पर यह प्रदर्शनी हुई। देशभर से राष्ट्रीय स्तर पर चयनित विद्यार्थी इसमें आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनी में थीम आधारित मॉडल होंगे प्रस्तुत
दरअसल, इस प्रदर्शनी में थीम आधारित मॉडल प्रस्तुत किए जाएंगे। विद्यार्थियों ने अलग-अलग थीम पर अपने माॅडल प्रस्तुत किए थे। अब इन मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया जाएगा। प्रदर्शनी में पूरे भारतवर्ष से उत्कृष्ट मॉडल को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही विभाग की ओर से फ्लैक्स भी बनवाया गया है। यह फ्लेक्स सभी स्कूलों में लगाया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी जागरूक हो सकें।

वर्जन
27 वर्ष में पहली बार हरियाणा में राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन सोनीपत के राई में किया जा रहा है। राज्यभर से 16 मॉडल को विशेष रूप से प्रदर्शनी में बुलाया गया है, जबकि अंबाला के राजकीय स्कूल माजरी से भी एक मॉडल प्रदर्शनी में प्रस्तुति किया जाएगा।
पूजा भारद्वाज, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, अंबाला।

आलराउंडर अंबाला छावनी निवासी युवा कप्तान युवराज

आलराउंडर अंबाला छावनी निवासी युवा कप्तान युवराज- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed