{"_id":"67351c721c0807cd8d052390","slug":"children-showing-talent-in-different-fields-ambala-news-c-36-1-amb1003-132673-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अलग-अलग क्षेत्रों में प्रतिभा दिखा रहे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अलग-अलग क्षेत्रों में प्रतिभा दिखा रहे बच्चे
विज्ञापन
एकल नृत्य: वान्या सेठी। संवाद
अंबाला सिटी। जिले के कई होनहार बच्चे अलग-अलग क्षेत्र में अपने माता-पिता का नाम रोशन कर रहे हैं। इनकी मेहनत के साथ माता-पिता और कोच की मेहनत भी लगी है। कई स्कूली विद्यार्थी गायन, नृत्य और खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का जलवा दिखा रहे हैं। वहीं, गुरुवार को बाल दिवस पर ऐसे बच्चों को प्रशासन की ओर से सम्मानित भी किया जाएगा।
फोटो-- 30
गायन
पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के 11वीं कक्षा के छात्र कबीर भोला गायन में जिला व जोनल स्तर पर प्रथम स्थान जीत चुके हैं। यह प्रतियोगिता बाल भवन की ओर से करवाई गई थी। अब राज्य स्तर के लिए चयनित हुए हैं। वह छठी कक्षा से ही अपनी गायन कला से सभी को प्रभावित कर रहे हैं। जिला स्तर पर भी कई शो में अपनी आवाज का जादू बिखेर चुके हैं। साथ ही अभी तबला भी सीख रहे हैं। छात्र कबीर की मां ज्योति ने कहा कि वह छठी कक्षा से ही गायन के क्षेत्र में मेहनत कर रहा है। उसका सपना बड़ा गायक बनने का है।
फोटो-- 28
किक्रेट
पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के क्रिकेट खिलाड़ी गुरआशीष सिंह ने बताया कि वह गेंदबाजी करते हैं। डीएवी स्पोर्ट्स में राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके हैं। इस बार भी राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले मैच के लिए जाएंगे। हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से होने वाले मुकाबलों में चार साल से जिला स्तर पर खेल रहे हैं। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया में राज्य स्तर पर पिछले वर्ष भी खेले थे।
विज्ञापन
फोटो-- 29
क्रिकेट
पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के क्रिकेट खिलाड़ी हर्षित शर्मा ने बताया कि वह बल्लेबाजी करते हैं। उन्होंने बीसीसीआई की ओर से करवाई जाने वाली वीनू मांकड़ ट्राफी का कैंप लगाया है। हरियाणा गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से रजत पदक जीत चुके हैं। 2022-23 में डीएवी नेशनल में स्वर्ण पदक जीता था। इस बार डीएवी नेशनल खेलने के लिए जाएंगे।
फोटो-- 27
एकल नृत्य
शहर की वान्या सेठी बाल भवन प्रतियोगिता में जिला स्तर पर कई बार एकल नृत्य में प्रथम स्थान जीत चुकी हैं। वान्या ने जोनल स्तर पर भी प्रथम स्थान जीता था। अब वह कथक सीख रही हैं। वान्या ने बताया कि वह कोरियोग्रॉफर बनना चाहती हैं। अभी वह 12 वर्ष की हैं।
कोट्स
आयुवर्ग-17 लड़कों व आयुवर्ग-19 गर्ल्स की टीम राष्ट्रीय स्तर पर डीएवी स्पोर्ट्स खेलने के लिए जाएगी। इसके साथ ही गुरआशीष और वंश का चयन डीएवी राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है। वह ज्यादा से ज्यादा बच्चों को प्रतिभागिता करवाते हैं। बीसीसीआई की ओर आयोजित होने वाली पटौदी व हरियाणा स्कूल गेम्स फेडरेशन की ओर से होने वाले मैच में बच्चों को खेलने के लिए भेजते हैं। स्कूल के कई विद्यार्थी क्रिकेट में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर रहे हैं।
रविंद्र, क्रिकेट कोच, पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल।
विज्ञापन
फोटो