फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Childline took care of the girl who ran away from home

घर से भागी बच्ची को चाइल्डलाइन ने संरक्षण में लिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 02:54 AM IST
विज्ञापन
Childline took care of the girl who ran away from home
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। जिला युवा विकास संगठन की ओर संचालित चाइल्डलाइन को 1098 पर शनिवार को एक बच्ची के लावारिस हालात में मिलने की सूचना मिली थी। इस पर चाइल्डलाइन कोआर्डिनेटर अजय तिवारी ने टीम के सदस्य चंचल और गजेंद्र ने लालकुर्ती पुलिस चौकी पहुंचकर बच्ची को अपने संरक्षण में लिया। इसके बाद बच्ची की डीडीआर और मेडिकल करवाकर सूचना बाल कल्याण समिति अंबाला चेयरपर्सन रंजीता सचदेवा को दी गई और बच्ची को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया

टीम जब बच्ची को कार्यालय लेकर पहुंची तो चाइल्डलाइन को-ऑर्डिनेटर अजय तिवारी और महिला टीम की सदस्य चंचल ने बच्ची से बातचीत की। काफी पूछताछ के बाद बच्ची ने बताया उसकी सौतेली मां बच्ची को बहुत मारती है इसलिए वह घर से भागकर अंबाला आई है। बच्ची ने बताया वह कोलकाता से 04 अक्टूबर को घर से भागी थी व तब से बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर ही समय व्यतीत कर रही थी। बाल कल्याण समिति अंबाला द्वारा फिलहाल अस्थायी आश्रय के लिए बच्ची को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया। बाल कल्याण समिति अंबाला चेयरपर्सन रंजीता सचदेवा ने बताया गया लावारिस बच्ची की सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन से प्राप्त हुई है व बच्ची को कांउसलिग कर वन स्टॉप सेंटर में भेजा गया है व चाइल्डलाइन द्वारा परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। परिजनों के आने के बाद बच्ची को घर भेजा जाएगा। जिला युवा विकास संगठन प्रधान जगमोहन सिंह मच्छौंडा द्वारा बताया गया संगठन वर्ष 2011 से जिला अंबाला में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 का संचालन कर रहा है व अब तक 830 के करीब बच्चों को उनके परिजनों से मिलवाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed