फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Child prisoner escaped from the bathroom of civil hospital, control over cant

नागरिक अस्पताल के बाथरूम की ग्रिल ने निकला भागा किशोर बंदी, कैंट से काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Child prisoner escaped from the bathroom of civil hospital, control over cant
नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन बाल बंदी बाथरूम की ग्रिल से निकलकर फरार हो गया। सोमवार देर शाम की घटना के कुछ समय बाद उसे थोड़ी देर बाद उसे कैंट रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया गया। अचानक हुई घटना से हड़कंप मच गया। सीआइए और तमाम टीमों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। गिरफ्तारी के बाद महकमे ने चैन की सांस ली है। पंचकूला गार्द के बयानों पर बलदेवनगर थाने में फरारी के प्रयास में केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पंचकूला के सेक्टर-32 में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने उसे संरक्षण में लिया था। उसके बाद वह बाल सुधार गृह में बंद था। तबीयत खराब होने के बाद उसे 30 दिसंबर को नागरिक अस्पताल के बंदी गार्ड में रखा गया था।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे उसने बाथरूम जाने की इच्छा जताई। ड्यूटी पर तैनात गार्द कर्मी उसे बाथरूम में ले गया। उसी दौरान तीन-चार अन्य मरीज भी बाथरूम में चले गए। सभी वापस चले गए लेकिन बंदी बाहर नहीं आया। आवाज लगाने पर भी जब उसने दरवाजा नहीं खोला तब धक्का देकर दरवाजा खोला गया। गार्द कर्मी के हाथ-पांव फूल गए क्योंकि वह भीतर नहीं था। आनन-फानन में उसे तलाशने के प्रयास शुरू कर दिए गए। कंट्रोल रूम से वीटी होते ही सीआइए और तमाम टीमें उसे ढूंढने में जुट गईं। एक घंटे बाद उसे रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंदी को जल्द ही ढूंढ लिया गया। वह छावनी रेलवे स्टेशन से ट्रेन में चढ़ने की तैयारी कर रहा था। गार्द कर्मी इएसआई सुरेंद्र के अनुसार उन्हें शक था कि वह कैंट जा सकता है। इसी आधार पर तलाशी ली गई थी। पूछताछ में किशोर ने माना कि वह ग्रिल का रास्ता देख चुका था। इसके अलावा उसने रेलवे स्टेशन का भी पता लगा लिया था।
- हमीर सिंह, इंस्पेक्टर बलदेव नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed