{"_id":"61b512ba46fb29773b58f28c","slug":"chief-minister-manohar-lal-was-greeted-on-arrival-at-air-force-station-ambala-news-knl92465686","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरफोर्स स्टेशन पहुंचने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का किया अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरफोर्स स्टेशन पहुंचने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का किया अभिनंदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का शनिवार अंबाला छावनी एयरफोर्स स्टेशन पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस मौके पर गृह, शहरी स्थानीय निकाय एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, सांसद रतनलाल कटारिया व विधायक असीम गोयल नन्यौला ने पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया।
वहीं लोकसभा अध्यक्ष की धर्मपत्नी का भी यहां पहुंचने पर गेल निदेशक बंतो कटारिया ने पुष्पगुच्छ दिये।
यहां बता दें कि लोकसभा अध्यक्ष व मुख्यमंत्री हरियाणा के साथ सांसद अरविंद शर्मा भी यहां पहुंचे थे। इसके उपरांत लोकसभा अध्यक्ष हरियाणा के मुख्यमंत्री व रोहतक के सांसद कुरूक्षेत्र में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में शामिल होने के लिए यहां से रवाना हुए। इस मौके पर मंडलायुक्त रेनू एस फूलिया, उपायुक्त विक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा, अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता, एसडीएम हितेष कुमार, भाजपा जिला प्रधान राजेश बतौरा, जेजेपी के जिला अध्यक्ष हरपाल सिंह कम्बोज, जेजेपी के ग्रामीण जिला अध्यक्ष दलबीर सिंह पूनिया आदि मौजूद रहे।