फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Chhath festival begins today with Nahay Khay; markets are decorated and women are ready to shop.

Ambala News: नहाय खाय के साथ आज शुरू होगा छठ पर्व, सजे बाजार तो महिलाएं भी खरीदारी को तैयार

Sat, 25 Oct 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 25 Oct 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Chhath festival begins today with Nahay Khay; markets are decorated and women are ready to shop.
छठपर्व के लेकर बाजाराें में पहुंचे चकोतरा, नारियल व अन्य सामान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। नहाय खाय के साथ आज से छठ पर्व की शुरूआत हो जाएगी। इस दौरान महिलाएं व्रत रखेंगी और ताकि घर में शुद्धि करण का माहौल रहे। रविवार की रात सात बजे से खरना शुरू हो जाएगा। व्रती महिलाएं नहाने के बाद खाने की तैयारी करेंगी। सोमवार की सायं पांच बजे घाट में छटी मइया की पूजा करते हुए डूबते सूर्य अर्घ्य देंगी। अगले दिन मंगलवार की सुबह पांच बजे उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा करेंगी। मिथिलांचल नवयुवक सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि छावनी के टांगरी, चंद्ररूप नगर में छठ पर्व मनाया जा रहा है। शुक्रवार को अस्थायी घाट की खोदाई करवा दी गई है और शनिवार को तालाब की सफाई करवाई जाएगी।

सजे बाजार
छठ पर्व के लिए अंबाला छावनी के बाजार सजने लगे हैं। दुकानदार अपनी अपनी दुकानों पर फल, कच्ची हल्दी, सुथनी, कैथा, आमरत, आंवला, चकोतरा, पूजा का सामान सजाकर बैठ गए हैं ताकि दुकान पर आने वाली महिलाओं को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए उन्होंने अलग-अलग स्टाल भी लगाए हैं ताकि सामान ढूंढने में कोई दिक्कत न हाे, वहीं छठ पूजा के सामान के लिए बाजारों में महिलाओं की चहल-पहल भी शुरू हो गई है, हालांकि अभी महिलाओं की संख्या कम है, लेकिन आगामी दिनों में अधिकांश महिलाएं बाजार में खरीदारी करती नजर आएंगी।
विज्ञापन

पूरी तैयारी
दुकानदार नीरज गुलाटी ने बताया कि छठ पर्व को लेकर उन्होंने दुकान पर सभी जरूरी सामान रख लिया है। इसमें फलों के अलावा पूजा का सामान भी शामिल है। उन्होंने कुछ सामान को विशेष तौर पर छठ पूजा के लिए ही रखा है ताकि बिहार व यूपी के निवासी जो अंबाला में रहते हैं, उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान के दाम
दुकान पर पानी वाला नारियल 50 रुपये, सूखा नारियल 60 रुपये, अनानास 60 रुपये, अदरक 10 रुपये का एक पीस, कच्ची हल्दी 10 रुपये का एक पीस, चकोतरा 20 रुपये का एक पीस, बद्दी 10 रुपये के दो पीस, सूखी धूप 30 रुपये पैकेट, कैथा 20 रुपये का एक पीस, सुथनी पांच रुपये की एक, आंवला 20 रुपये पाव, आमरत 20 रुपये का एक पीस मिल रहा है।

घाट हो रहे तैयार
अंबाला छावनी सहित सिटी में छठ पर्व के लिए घाटों की साज-सज्जा का काम शुरू हो गया है। इस कार्य में स्थानीय निवासी तो सहयोग कर ही रहे हैं, वहीं सामाजिक संस्थाएं भी छठ पर्व की पवित्रता को देखते हुए घाटों की साफ-सफाई में जुट गई हैं ताकि महिलाओं को साफ-सुथरा माहौल उपलब्ध करवाया जा सके और उनकी आस्था को जरा भी ठेस न पहुंचे।

यहां होगी पूजा
छठ पर्व के लिए अस्थायी घाट बनाने और पक्के घाटों की सफाई का काम शुरू हो गया है। अंबाला छावनी की रेलवे काॅलोनी के नाचघर, चंद्र रूप नगर में अस्थायी घाट, अंबाला सिटी के सेक्टर नौ स्थित हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी पार्क में अस्थायी घाट सहित बलदेव नगर, नसीरपुर के पास सुआ में और घग्गर नदी में छठ पर्व मनाने के लिए घाट तैयार किए जा रहे हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed