{"_id":"68f92d04a62a6846580a3ad7","slug":"chennai-resident-girl-dies-in-car-accident-ambala-news-c-36-1-amb1001-151766-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कार की टक्कर से चेन्नई निवासी युवकी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कार की टक्कर से चेन्नई निवासी युवकी की मौत
Thu, 23 Oct 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Thu, 23 Oct 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कार की टक्कर से चेन्नई निवासी बेलमुरगन (40) की मौत हो गई। युवक के साथ लिव इन रिलेशन में रहने वाली महिला पतोल देवी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
पतोल देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मूल रूप से कटिहार बिहार की रहने वाली है। वर्ष 2002 में उसकी शादी कटिहार निवासी बंसीधर से हुई थी। इससे उसके पास चार बच्चे हैं। सात-आठ साल पहले उसकी पति के साथ अनबन हो गई थी, तो वह अपने बच्चों को लेकर किराए के मकान में चली गई। यहां कोठियों की सफाई के दौरान वर्ष 2016 में उसकी मुलाकात बेलमुरगन से हुई और वो दोनों अपनी मर्जी से लिव इन रिलेशन में रहने लगे। इस दौरान वह गर्भवती हो गई तो बेलमुरगन ने उसे साथ रखने से इंकार कर दिया। इसके बाद उसने बेलमुरगन के खिलाफ पांच दिसंबर 2018 को मुकदमा दर्ज करवा दिया। जब उनका डीएनए टेस्ट हुआ तो इसके आधार पर बेलमुरगन फिर से उसके साथ रहने के लिए राजी हो गया। 21 अक्तूबर की रात को कैलाश कॉलोनी में रहने वाले अमरजीत सिंह ने बताया कि बेलमुरगन को एक कार ने टक्कर मार दी और उसे अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में लेकर गए हैं। वह अस्पताल पहुंची तो डाक्टरों ने बेलमुरगन को मृत घोषित कर दिया। पतोल देवी ने बताया कि जिस कार से यह दुर्घटना हुई थी, उसका चालक हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी मन्नत गुप्ता भी मौके पर मौजूद था। सिटी सेक्टर 9 थाने के उप निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमॉर्टम के बाद शव महिला के सुपुर्द कर दिया है।