{"_id":"56edae744f1c1bd45b8b5476","slug":"chemical-set-fire-explosion-residence","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैमिकल गोदाम में आग, धमाकों से हड़कंप, बचे रिहायशी इलाके ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैमिकल गोदाम में आग, धमाकों से हड़कंप, बचे रिहायशी इलाके
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला
Updated Sun, 20 Mar 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
कैमिकल गोदाम में आग, धमाकों से हड़कंप, बचे रिहायशी लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार दोपहर रिहायशी इलाके पंजाबी मोहल्ले में बने साइंसटिफिक कैमिकल के गोदाम में दोपहर को अचानक आग लग गई। इस आग की वजह से जहां इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं कैमिकल गोदाम में कई धमाके भी हुए। आग इतनी भीषण थी कि पहली मंजिल से भड़ककर दूसरी मंजिल पर पहुंच गई। दूसरी मंजिल पर प्लास्टिक व गत्ते का पैकिंग मैटीरियल पड़ा था। देखते ही देखते दोनों मंजिलें आग के जबरदस्त चपेट में आ गई और धुएं का गुब्बार आसमान में छा गया। करीबन नौ घंटे की मशक्कत के बाद रात को दस बजे तक आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया। शाम ढलने के बाद फायर बिग्रेड को आग पर काबू पाने में थोड़ी मशक्कत करने पड़ी। फायर बिग्रेड की नॉन अपग्रेडेशन उनके मिशन में आड़े आई। उन्हे रात को बड़ी लाइटें तक मुहैय्या नहीं हो पाई। इसलिए शाम ढलने का बचाव कार्य उन्होंने टार्चों के माध्यम से किया।
देररात तक वह टार्चों के माध्यम आग को पूरी तरह काबू पाने में लगे रहे। इस घटना के दौरान पूरा रिहायशी इलाका व आसपास के बाजार के रास्तों को सील कर दिया गया। डीसी अशोक सांगवान, डीसीपी डा. अरूण सिंह, एसीपी जगदीप दून, हितेश यादव, इंस्पेक्टर अजीत सिंह, दिनेश चौहान, रजनीश यादव, सब इंस्पेक्टर भूषण दास समेत कमांडों का एक दस्ता भी मौके पर तैनात स्थिति को संभालने में जुटे रहे। समाज सेवी संस्थाएं गीता गोपाल और ग्रीन एस की टीम के सदस्यों ने भी इस बचाव कार्यों में सराहनीय कार्य किया।
जबकि आसपास के लोगों ने भी प्रशासन के इस मिशन में हाथ बटाया। लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि प्रशासन के बचाव दस्ते के साथ-साथ आर्मी, एयरफोर्स और आईओसी की टीमों को भी मोर्चा संभालना पड़ा। अंबाला समेत यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, लालड़ू, शाहबाद, आर्मी और एयरफोर्स की फायर बिग्रेड की गाडिय़ा बुलवाई गई। रात को दस बजे के करीबन आग पर पूरी तरह काबू पाकर फायर बिग्रेड ने अपने बचाव कार्य को विराम दिया।
विज्ञापन
मंत्री, पूर्व मंत्री ने बांधा ढांढस, लाखों का नुकसान
इस घटना के बाद अफसरों के अमले के साथ-साथ खेल मंत्री अनिल विज और पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ने भी एक-एक बाद मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। दोनों गोदाम मालिक से भी मिले और उससे इस घटना के बारे में जानकारी हासिल की। दोनों नेताओं ने गोदाम मालिक को हर संभव सहयोग के लिए आश्वस्त किया। इस दौरान कई भाजपा व कांग्रेसी ने नेतागण भी मौजूद रहे।
घड़ी के साथ घटनाक्रम
- 1.30 बजे दोपहर तक पंजाबी मोहल्ला इलाके में बिजली गुल थी
- 1.32 बजे अचानक बिजली आई, इस दौरान वोल्टेज सामान्य से ज्यादा थी
- 1.35 बजे पंजाबी मोहल्ला में श्रीकृष्ण कांपलेक्स की पहली मंजिल में बने गोदाम में से काला धुआं निकलना शुरू हुआ
- 1.40 बजे इस कांपलेक्स के ठीक सामने दुकान पर बैठे बुर्जग प्रेम मंगला ने सबसे पहले इस धुएं को देखा
- 1.45 बजे इस बुजुर्ग ने ग्राउंड फ्लोर पर बने आफिस में इस धुएं की इत्तिला दी, तुरंत गोदाम का जायजा लिया गया और फायर बिग्रेड को फोन किया गया
-1.58 बजे फायर बिग्रेड की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंच चुकी थी और बचाव कार्य शुरू हो चुका था
-2.45 बजे प्रशासनिक अफसरों ने मौके पर पहुंचना शुरू कर दिया और आग भड़कती गई
- 2.46 बजे पर कैमिकल पहला जोरदार धमाका हुआ, बचाव कार्य में जुटी टीम भी घबराई और उसके बाद एहतिहात बरतना शुरू किया गया
- 2.47 बजे दूसरा बड़ा धमका हुआ, एक के बाद एक नौ धमाके हुए, धमाकों की गूंज से आसपास के रिहायशी लोगों में हड़कंप मच गया, लोगों घरों को छोड़कर सड़कों पर आ गए
- 3.00 बजे के करीबन आर्मी, एयरफोर्स और आईओसी की टीमों ने मोर्चा संभाल लिया
-3.30 बजे फायर बिग्रेड कर्मियों ने गोदाम की पिछली दीवार को तोडना शुरू किया, ताकि वहां से पानी की बौछार अंदर जा सके
-4.00 बजे तक दूसरी मंजिल तक पहुंची आग भीषण रूप ले चुकी थी
-4.45 बजे हिम्मत जुटाकर फायर बिग्रेड कर्मियों ने कैमिकल के कुछ ड्रम ऊपर से नीचे सड़क पर फैंके, लेकिन नीचे गिरते ही इस कैमिकल में आग लग गई, जिससे रेत डालकर इसे बुझाया गया
-5.35 बजे खेल मंत्री अनिल विज भी मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लेकर निकल गए
-6.15 बजे पूर्व मंत्री निर्मल मौके पर पहुंचे और जायजा ले निकल गए
-7.00 बजे के करीब प्रशासनिक अफसर भी मौके से रवाना होने लगे, लेकिन पुलिस ने मोर्चा संभाले रखा
-7.15 बजे धुएं की वजह से दिखना कम हो गया, बड़ी लाइटें नहीं मिली, तो टार्च के जरिए शुरू हुआ बचाव कार्य
-9.45 बजे तक टार्च के जरिए ही दमकल विभाग के कर्मी आग पर काबू पाया जा सका।
-10 बजे के बाद से रात भर तक पुलिस की टीम इलाके को घेरे रखे रही, क्योंकि प्रशासन ने करनी है जांच।
-देररात तक इलाके में ब्लैक आउट रहा, बिजली विभाग ने कट रखा बिजली सप्लाई