फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cheating of Rs 2.55 lakh in the name of sending to Dubai

Ambala News: दुबई भेजने के नाम पर 2.55 लाख की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 2.55 lakh in the name of sending to Dubai
अंबाला। होमगार्ड सैनिक विहार निवासी उर्मिला के बेटे व बहन के देवर को दुबई भेजने के नाम पर दो लाख 55 हजार रुपये की धोखाधड़ी हो गई। पीड़ित उर्मिला की शिकायत पर अंबाला सिटी थाना पुलिस ने करनाल के निसिंग गांव निवासी आरोपी विक्रम उर्फ विक्की पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

अंबाला सिटी थाना को दी शिकायत में उर्मिला ने बताया कि थाना सदर अंबाला में बतौर होमगार्ड में नौकरी कर रही हूं। अपने लड़के सौरभ शर्मा को दुबई भेजने के लिए जनवरी 2022 में 90 हजार रुपये विक्रम को दिए थे। दो जुलाई 2022 को बहन के देवर पुष्पिंद्र को भी दुबई भेजने के नाम पर आरोपी को 90 हजार रुपये दिए थे।
विज्ञापन

इस तरह से कुल दो लाख 55 हजार की राशि दी थी। इसके अलावा बेटे सौरभ शर्मा से दुबई से आते वक्त उसका फोन, पर्स, बैग व सभी जरूरी कागजात विक्रम उर्फ विक्की के रिश्तेदार अजय ने छीन लिये। ऐसे में काम न मिलने पर सौरभ आठ अगस्त 2022 को वापस आ गया था। आरोपी अब पैसे देने से इंकार कर रहा है। आरोप है कि विक्रम विदेश जाने की बात कह रहा है। पीड़ित का कहना है कि कार्रवाई को लेकर 17 मई 2023 को भी शिकायत दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed