{"_id":"640f73106abef697c1017acf","slug":"cheating-dozens-of-people-by-luring-huge-profits-ambala-news-c-18-1-58168-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मोटे मुनाफे का लालच देकर दर्जनों लोगों से धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मोटे मुनाफे का लालच देकर दर्जनों लोगों से धोखाधड़ी
विज्ञापन
अंबाला। नेक्सा एवरग्रीन के जरिये लोगों से की गई करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में अंबाला में एक के बाद एक मामले सामने आ रहे हैं। ठगी का शिकार हुए बराड़ा के दर्जनों लोग सामने आए हैं। पुलिस ने बराड़ा की दशमेश कॉलोनी निवासी दिलेर सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि बराड़ा में कंपनी के कर्मचारियों ने कार्यालय बनाकर उसके अलावा दर्जनों लोगों को शिकार बनाया। इनवेस्टमेंट के साथ-साथ सस्ती दरों में प्लाॅट दिलवाने की बात कही। 15 दिसंबर 2022 को करीब 15 लाख रुपये इनवेस्ट किए। 23 जनवरी तक मुनाफे के तौर पर पे आउट इनवेस्टमेंट के तहत करीब डेढ़ लाख रुपये वापस आया था। बाद में कंपनी भाग गई। पुलिस ने रणबीर बिजारणिया, सुभाष बिजारणिया, बनवारी लाल महेरिया, सुधीर, उपेन्द्र बिजारणिया, बलबीर मेहरिया, अमित कुमार चौधरी के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत कार्रवाई की। सभी सीकर में अलग-अलग जगह के रहने वाले हैं।
एमडी, सीएमडी और टॉप लीडर करते थे बराड़ा में सेमिनार
शिकायतकर्ता दिलेर सिंह ने बताया कि आरोपियों ने कहा था कि नेक्सा एवरग्रीन प्रा. ली धोलेरा स्मार्ट सिटी व इसमें संबंधित अन्य नौ कंपनियों के बारे में इनवेस्टमेंट करने के बारे में जानकारी दी। बताया कि राजस्थान में भी मुख्यता नेक्सा एवरग्रीन के नाम से कार्य करते हैं। वर्ष 2019 से कर रहे हैं और उनके पूरे देश में करीब 34 कार्यालय हैं। इसमें से एक कार्यालय बराड़ा अंबाला में है जिसको संजीव कुमार संभालते थे, जो बराड़ा के रहने वाले हैं। इस कार्यालय में नेक्सा कंपनी के एमडी, सीएमडी ओर टॉप लीडर आकार सेमिनार करते थे। कंपनी का एप भी नेवा एवर ग्रीन के नाम से बना हुआ था जिसमें सभी जानकारी थी।
अपने खर्च से बार-बार ले जाते थे धोलेरा सिटी
आरोपी ने धोलेरा स्मार्ट सिटी के बारे में कंपनी की करीब 1800 बीघा जमीन का होना बताया था। कहा था कि उक्त जमीन में सिंगापुर व दुबई जैसा एक बहुत बड़ा शहर विकसित होने जा रहा है। प्रोजेक्ट वर्ष 2042 तक पूरा होने की बात बताई। अलग-अलग प्लान बताकर मोटे मुनाफे का झांसा दिया था। कंपनी का एमडी सुभाष बिजारणिया जोकि अपने आप को भूतपूर्व सैनिक और पत्नी अंजू देवी को राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल होना बताया था।