फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cheated of Rs 3.50 lakh in the name of treating mother as a friend

Ambala News: दोस्त बनकर मां का इलाज कराने के नाम पर 3.50 लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 3.50 lakh in the name of treating mother as a friend
अंबाला सिटी। यूएसए से दोस्त को व्हाटसएप कॉल कर शातिर ठग ने मां की तबीयत खराब होने का बहाना बनाते हुए इलाज के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये ठग लिए। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा को दी शिकायत में शहर के सेक्टर 10 निवासी विनीत ने बताया कि 11 फरवरी 2023 को उसके भाई विपिन के मोबाइल पर व्हाटसएप काॅल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह यूएसए से बोल रहा है। शिकायतकर्ता के अनुसार उसके भाई विपिन को वह आवाज अपने दोस्त यूएसए निवासी शेखर की लगी। फोन पर ठग ने बताया कि उसकी मां की तबीयत खराब है। उसके इलाज के लिए उसे एक लाख रुपये की जरूरत है।
विज्ञापन

यह सुनकर विपिन ने गूगल पे से एक रुपये भेज दिए। इसके बाद पीड़ित के पास व्हाटसएप नंबर से फिर काॅल आई। ठग ने कहा कि उसे इलाज के लिए दो लाख 50 हजार रुपये की और जरूरत है। उसने यह रुपये बैंक खाते में जमा करवाने को कहा। उसने रुपये जमा करा दिए। इसके बाद पता चला कि यह मोबाइल नंबर उसके दोस्त शेखर का नहीं है। इसके बाद यह शिकायत 22 मार्च को थाना साइबर क्राइम के पस पहुंची। अब आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed