फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cheated from Divyang farmer on the pretext of lottery of 25 lakhs

25 लाख की लॉटरी का झांसा देकर दिव्यांग किसान से ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Cheated from Divyang farmer on the pretext of lottery of 25 lakhs
एक दिव्यांग किसान से 25 लाख की लॉटरी निकलने का झांसा देकर कुल 455950 रुपये ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत गृहमंत्री अनिल विज से की थी। जिसके बाद नारायणगढ़ पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कई बार किसान से आरोपियों ने विभिन्न खातों में हजारों रुपये जमा करवाए। पुलिस अब इन सभी खातों को खंगालने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर फिलहाल विकास शर्मा, राजू सिंह, रिशाब ठाकुर, रमेश कुमार, राणा प्रताप, चंदन कुमार, राकेशन कुमार राम, अंकुश मल्होत्रा को नामजद किया है। पुलिस को दी शिकायत में नारायणगढ़ के गांव बधौली निवासी सुखबीर सिंह ने बताया कि वह दिव्यांग है और खेतीबाड़ी का काम करता है। 18 जुलाई को
विज्ञापन

उसके मोबाइल नंबर पर एक अन्य नंबर से मैसेज आया था। जिसमें बताया गया कि उसे 25 लाख रुपये की लॉटरी लगी है। इस पर उसने अपनी एक रिश्तेदार आरती को बताया और उसी नंबर पर फोन किया, जिस नंबर से मैसेज आया था। फोन उठाने वाले शख्स ने खुद को एसबीआई का मैनेजर विकास शर्मा बताया। उसने कहा कि उसकी लॉटरी लगी है और उसे टैक्स के तौर पर 12200 रुपये गूगल पे करने होंगे। इस पर उसने रुपये डलवा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद उसे उसी दिन सुबह फिर कॉल आई और इस बार विकास ने उसे 35850 रुपये गूगल पे करने को कहा और उसने अपने भांजे के नंबर से यह राशि भी जमा करवा दी। इस पर विकास उसे कहना लगा कि यह सेविंग अकाउंट है, इसमें एक साथ इतना पैसा नहीं आ सकता, इसलिए आप 11 हजार रुपये आरोपी चंदन के
नंबर पर गूगल पे कर दो। किसान के अनुसार अपने एक जानकार के माध्यम से उसने 11 हजार रुपये भी आरोपी के खाते में डलवा दिए। उसके बाद उसे एक लिंक आया। जिसमें लॉटरी पर उसकी फोटो लगी थी। इस पर उसका विश्वास पक्का हो गया।
किसान ने बताया कि उसके बाद उसे 44 हजार रुपये आरोपी रवि रंजन के गूगल पे नंबर पर डलवाने को कहा गया। लेकिन उस दिन तो वह रुपये नहीं डलवा सकता। लेकिन अगले दिन 19 जुलाई को उससे 44 हजार रुपये एक अन्य आरोपी रिशाभ ठाकुर के खाते में डलवाए गए। उसके बाद आरोपी के कहने पर अन्य आरोपी रामेश कुमार के खाते में भी 14 हजार और 29900 रुपये और जमा करवा दिए। किसान ने बताया कि इसके बाद फिर उसने अन्य आरोपी राणा प्रताप के मोबाइल नंबर से आए मैसेज के बाद अन्य आरोपी चंदन कुमार के खाते में 51 हजार रुपये गूगल पे करवा दिए।
फिर अगले दिन 20 व 21 जुलाई को उसने 49 हजार, 74 हजार और 25 हजार रुपये भी आरोपियों के खाते में डलवा दिए। 22 जुलाई को भी पीड़ित से आरोपियों ने लॉटरी निकलने की खुशी के नाम पर मिठाई के लिए भी 85 हजार रुपये जमा करवा लिए। उसके बाद जब फिर से 25 हजार रुपये की मांग की तो उसने वो भी जमा करवा दिए। ठगों द्वारा रुपये जमा करवाने का सिलसिला थमा नहीं और उन्होंने पीड़ित किसान से 65 हजार रुपये और जमा करवाने को कहा।

इस पर पीड़ित को शक हुआ कि लॉटरी का झांसा देकर उसके साथ ठगी हो रही है। इसके बाद उसने शिकायत गृहमंत्री अनिल विज को दी। जिसमें उसने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने अब इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस उन सभी खातों को खंगाल रही है जिसमें आरोपियों ने पीड़ित से रुपये जमा करवाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed