{"_id":"682a31dc719b5e149f0e3e36","slug":"chaos-spread-in-the-stadium-coaches-are-also-less-ambala-news-c-36-1-ame1006-142901-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: स्टेडियम में फैली अव्यवस्थाएं, कोच भी कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: स्टेडियम में फैली अव्यवस्थाएं, कोच भी कम
विज्ञापन
राजीव गांधी स्टेडियम में बिना जाली के नाली ।संवाद
- फोटो : कार्यशाला में कथक नृत्य की कला सीखतीं छात्राएं। संवाद
अंबाला सिटी। सेक्टर-10 में बने राजीव गांधी खेल स्टेडियम सिर्फ खानापूर्ति बनकर रह गया है। यहां पर खिलाड़ियाें के लिए न तो व्यवस्थाएं हैं और न ही सिखाने के लिए कोच।
इतना ही नहीं स्टेडियम में अपना अभ्यास करने के लिए आने वाले खिलाड़ियों की बाइक से पेट्रोल भी चोरी हो रहा है। कई बार तो छोटे बच्चों की साइकिल चोरी होने के भी मामले सामने आते हैं। सुरक्षा के लिए यहां पर कोई भी कर्मचारी नियुक्त नहीं किया गया है। इतना हीं नहीं सीसीटीवी कैमरे भी नहीं हैं।
पेट्रोल हो जाता है चोरी
स्टेडियम में आने वाले मोक्ष ने बताया कि वह यहां पर दौड़ का अभ्यास करने के लिए आता है। पार्किंग में जब वह अपनी बाइक खड़ी करता है तो कई बार उसकी बाइक से पेट्रोल चोरी मिलता है। स्टेडियम में सुरक्षा के लिए कर्मचारी भी नहीं हैं। इस कारण उसे जल्दी घर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
जगह-जगह उगी है घास
दीपक ने बताया कि वह भी स्टेडियम में अभ्यास के लिए आता है। दौड़ने के लिए जो ट्रैक बनाया गया है। उस पर कई जगह झाड़िया उगी हुई है। इतना ही नाली के ऊपर जाल भी नहीं है। इस कारण अंधेरे में गिरने का खतरा बना रहता है।
रोशनी का इंतजाम नहीं
आयान ने बताया कि वह बॉक्सिंग की कोचिंग ले रहा है। रात के समय वह कई बार दौड़ने के लिए आता है। रात के समय स्टेडियम में रोशनी का प्रबंध सही नहीं होता। लाइटें पूरी तरह से नहीं जलती। इस कारण उसे देखने में परेशानी होती है।
अभ्यास के लिए नहीं स्थान
स्टेडियम में बन रहे स्वीमिंग का कार्य भी अभी तक अधूरा है। इसके साथ ही यहां पर बने बैडमिंटन कोर्ट भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। इस कारण यहां पर ताला ही लटका रहता है। स्टेडियम में सिर्फ वुशू, वेट लिफ्टिंग और एथेलिटिक्स खेल का ही कोच है। इसके अलावा फुटबाल, बॉस्किटबॉल और अन्य खेलों के लिए कोई सरकारी कोच नहीं है। यहां पर फुटबाल का अभ्यास करने वाले खिलाड़ी भी एक निजी कोच के सहारे ही अपना खेल सीख रहे हैं।
वर्जन
घास और ट्रैक का काम जल्द ही करवा दिया जाएगा। सुरक्षा को लेकर भी विचार किया जाएगा। वहीं स्वीमिंग पूल को लेकर एचएचवीपी की ओर से कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
-जिला खेल अधिकारी, राजबीर सिंह रंगा।

राजीव गांधी स्टेडियम में बिना जाली के नाली ।संवाद- फोटो : कार्यशाला में कथक नृत्य की कला सीखतीं छात्राएं। संवाद