फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Chandigarh-Dehradun AC bus service will be closed

Ambala News: चंडीगढ़-देहरादून एसी बस सेवा होगी बंद

Fri, 02 Feb 2024 04:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 02 Feb 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh-Dehradun AC bus service will be closed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। चंडीगढ़-देहरादून एसी बस को देहरादून बस अड्डे पर अपनी सामान्य बस का पुराना काउंटर समय नहीं मिलने, सवारी कम होने व सीटीयू की बस का काउंटर टाइम सेम होने के चलते हो रहे विवाद को देखते हुए अंबाला डिपो अपनी एसी बस की सेवा बंद करने जा रहा है। इसके स्थान पर वह अपनी सामान्य बस को पुराने काउंटर टाइम पर दोबारा से शुरू करेंगा।
नारायणगढ़ सब डिपो के डीआई संजीव ने बताया कि दो महीने पहले अंबाला डिपो ने अपनी देहरादून की सामान्य बस को बंद कर उसके स्थान पर चंडीगढ़ से देहरादून के लिए एसी बस का संचालन शुरू किया। दो महीन से यह एसी बस लगाकर यात्रियों को चंडीगढ़ से देहरादून और देहरादून से चंडीगढ लेकर जा रही है।
विज्ञापन

यह एसी बस चंडीगढ़ बस अड्डा से सुबह के 6 बजकर 40 मिनट पर यात्रियों को लेकर वाया नारायणगढ़, पांवटा साहिब होते हुए देहरादून जाती है। इसके बाद यह एसी बस सुबह के साढ़े 11 बजे देहरादून पहुंचती है। वहां से यह बस 11 बजकर 45 मिनट से लेकर 12 बजे के बीच में वापस देहरादून से चंडीगढ़ के लिए रवाना होती है। देहरादून के अधिकारियों द्वारा अंबाला डिपो की सामान्य बस का पुराना काउंटर टाइम नहीं दिया जा रहा था। इस पर अंबाला डिपो के अधिकारियों ने देहरादून के अधिकारियों के साथ पत्राचार भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान देहरादून के अधिकारियों ने अंबाला डिपो की एसी बस को दोपहर दो बजे का काउंटर टाइम दिया। अंबाला के अनुसार उन्हें अपनी सामान्य बस का पुराना काउंटर टाइम ही चाहिए। ऐसे में एसी बस को देहरादून से यात्री भी कम मिल रहे हैं। वहीं देहरादून बस अड्डे पर सीटीयू का काउंटर टाइम भी सेम टाइम होने के कारण कर्मचारियों का आपस में विवाद भी हो रहा है। जिसे देखते हुए अधिकारी अपनी इस बस को बंद करने और इसकी जगह अपनी सामान्य बस को चालू करने जा रहे है।

दस एसी बसों को हो रहा संचालन
मौजूदा समय में अंबाला रोडवेज के पास दस एसी बसें हैं। इन बसों का संचालन नारायणगढ़ से हरिद्वार, चंडीगढ़ से वाया नारायणगढ़ देहरादून, नारायणगढ़ से अंबाला छावनी दिल्ली, चंडीगढ़ से अंबाला कैंट और दिल्ली, दिल्ली से चंडीगढ़, जालंधर से वाया अंबाला होते हुए दिल्ली, दिल्ली से अंबाला होते हुए जालंधर, पटियाला से वाया अंबाला दिल्ली, दिल्ली से वाया अंबाला फिर पटियाला व चंडीगढ़ से वाया अंबाला दिल्ली तक चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed