{"_id":"6984e672d8cf4984150c4984","slug":"chances-of-rain-on-10th-ambala-news-c-18-1-knl1006-840031-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: 10 को बारिश होने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: 10 को बारिश होने के आसार
Fri, 06 Feb 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सुबह से शाम तक धूप खिलने से मौसम सुहावना रहा। हालांकि दिन में हवा चलने से ठंडक भी रही। लगातार तीन दिन से घना कोहरा छा रहा था, वीरवार को घने कोहरे से राहत मिली। वहीं अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, 6 व 7 फरवरी को बादल छाने के साथ तेज हवा चलने की संभावना है।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 10 फरवरी तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य के मौसम में बदलाव हो सकता है। पहले पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य में 6 व 7 फरवरी को आंशिक बादल रहने व मध्यम से तेज गति से हवा चलने की संभावना है। 9 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 9 फरवरी रात्रि व 10 फरवरी को राज्य में आंशिक बादल और कहीं-कहीं हवा व गरज चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, राज्य में मौसम आमतौर पर खुश्क और उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट होने की संभावना है। इस दौरान अलसुबह व देर रात्रि को कहीं-कहीं धुंध भी रहने के आसार हैं।