फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Chanakya Kapoor, Mannat and Harsh got the first place

चाणक्य कपूर, मन्नत और हर्ष ने पाया पहला स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Chanakya Kapoor, Mannat and Harsh got the first place
सनातन धर्म कॉलेज में विजेता को सम्मानित करते प्राचार्य राजिंद्र सिंह व अन्य - फोटो : Ambala
सनातन धर्म कॉलेज छावनी में पर्यावरण जागरूकता क्लब की ओर से पर्यावरण बचाओ अभियान चलाया गया। अभियान में एसडी ईको आर्मी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए प्रण लिया कि वह प्राकृतिक पूंजी को संभाल कर रखेंगे और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

पर्यावरण सुरक्षा के विषय को लेकर विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गई। नेचर फोटोग्राफी प्रतियोगिता में चाणक्य कपूर ने प्रथम, मोहित ने द्वितीय और आरती शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं टैटू डिजाइनिंग में मन्नत प्रथम, सोनम द्वितीय और ललितेश तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार एड मैड में हर्ष ने प्रथम, रीतिक ने द्वितीय और जसप्रीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका अंग्रेजी विभाग से प्रो. हररूप विर्क और गणित विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन गुलाटी ने निभाई। प्राचार्य डॉ. राजेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया और उनके कार्य की सराहना की।
विज्ञापन

कार्यक्रम पर्यावरण जागरूक क्लब की प्रभारी डॉ. दिव्या जैन के नेतृत्व और डॉ. सोनिया बत्तरा व प्रो. हरविंदर कौर के सहयोग से संपन्न हुआ। पर्यावरण क्लब के विद्यार्थियों व सदस्यों ने अपनी मेहनत और लगन से पर्यावरण अभियान को सफल बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed