फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   CET: Transport Minister patted the back of the staff and encouraged them by clapping

सीईटी : परिवहन मंत्री ने थपथपाई स्टाफ की पीठ, तालियां बजाकर किया उत्साहवर्धन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
CET: Transport Minister patted the back of the staff and encouraged them by clapping
अंबाला छावनी बस अड्डे पर आई बस में चढ़कर सीईटी अभ्य​र्थियों से पूछताछ करते परिवजन मंत्री अनिल व
अंबाला। हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने रविवार को अंबाला कैंट बस अड्डे पर कॉमन एंट्रेस टेस्ट (सीईटी) के लिए व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अंबाला से दूसरे जिलों को जाने वाली बसों में खुद चढ़कर परिवहन मंत्री ने अभ्यर्थियों से पूछताछ की, उन्हें किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं हुई, वहीं सुबह पांच बजे से लगातार 24 घंटे की ड्यूटी दे रहे चालक व परिचालक की पीठ थपथपाई और तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। लगभग एक घंटे तक उन्होंने प्रत्येक व्यवस्था को जांचा और इस पर खुशी जाहिर की। विज ने कहा कि कॉमन एंट्रेस टेस्ट (सीईटी) में सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित परीक्षार्थियों ने भी एक उच्च सार्थक भावना के साथ भागीदारी की है और इस कारण से सीईटी का आयोजन सफल होने जा रहा है क्योंकि सीईटी में लगभग 13 लाख से अधिक बच्चों को दो दिन की चार शिफ्टों में परीक्षा केंद्र तक पहुंचाना, आयोजित करवाना बहुत ही बडा दायित्व था।
विज्ञापन




परीक्षार्थियों के साथ आम जनता के लिए भी परिवहन सेवाएं रही उपलब्ध
परिवहन मंत्री ने कहा कि सीईटी के परीक्षार्थियों को बस सेवा मुहैया करवाने के साथ-साथ आम जनता के लिए भी परिवहन सेवाएं मुहैया करवाना बड़ा टास्क था क्योंकि तीज का त्योहार भी है। इन दिनों में लोग अपने घरों में आने-जाने के लिए ज्यादातर परिवहन सुविधा लेते हैं। उन्होंने कहा कि सीईटी के अलावा आम यात्रियों का भी पूरा ध्यान रखा गया है। परिवहन मंत्री ने कहा कि उन्होंने खुद परीक्षार्थियों से बात की है और परीक्षार्थियों के खिले हुए चेहरे बता रहे हैं कि वे हमारी परिवहन व्यवस्थाओं से पूरी तरह से सतुंष्ट हैं।
विज्ञापन




उत्सव भावनाओं के साथ मनाए जाते हैं
पहली बार किसी सरकार द्वारा सीईटी को आयोजित करवाने के लिए एक उत्सव की तरह यह आयोजित करवाया जा रहा है, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि उत्सव भावनाओं के साथ मनाए जाते हैं और बिना भावना के कोई भी उत्सव मनाया नहीं जा सकता है। उन्होंने उदाहरण के तौर पर कहा कि यदि मन के कुंठा है तो कोई दीवाली के दीये नहीं जला सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अन्य व्यवस्थाओं के बारे में किया निरीक्षण

इसके उपरांत विज ने अंबाला छावनी के बस अड्डे के रिसेप्शन पर जाकर भी कर्मचारियों के हाजिरी रजिस्टर को चैक किया और सभी प्रकार से सतुंष्ट पाया। ऐसे ही बस अड्डे पर जनसेवा रोटी बैंक का भी परिवहन मंत्री ने निरीक्षण किया और पाया कि परीक्षार्थियों और आमजन को पांच रुपये में भोजन की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर अंबाला छावनी के एसडीएम विनेश, महाप्रबंधक रोडवेज अश्विनी डोगरा, डीएसपी अंबाला कैट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

अंबाला छावनी बस अड्डे पर आई बस में चढ़कर सीईटी अभ्यर्थियों से पूछताछ करते परिवजन मंत्री अनिल व

अंबाला छावनी बस अड्डे पर आई बस में चढ़कर सीईटी अभ्यर्थियों से पूछताछ करते परिवजन मंत्री अनिल व

अंबाला छावनी बस अड्डे पर आई बस में चढ़कर सीईटी अभ्यर्थियों से पूछताछ करते परिवजन मंत्री अनिल व

अंबाला छावनी बस अड्डे पर आई बस में चढ़कर सीईटी अभ्यर्थियों से पूछताछ करते परिवजन मंत्री अनिल व

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed