फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cervical pain is increasing due to mobile, women above 40 years of age are suffering from back and knee pain

Ambala News: मोबाइल से बढ़ा रहा सर्वाइकल, 40 वर्ष से ऊपर महिलाएं कमर और घुटने दर्द से जूझ रहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Cervical pain is increasing due to mobile, women above 40 years of age are suffering from back and knee pain
शहर जिला नागरिक अस्पताल में फिजियोथेरेपी केंद्र में अभ्यास करते हुए मरीज। संवाद
अंबाला सिटी। आजकल व्यस्त दिनचर्या में लोग अपनी सेहत का भी ध्यान नहीं रख रहे। यही नहीं मोबाइल और लैपटॉप के ज्यादा इस्तेमाल के कारण भी सर्वाइकल की समस्या देखने में आ रही है। इससे गर्दन और कंधों में दर्द बढ़ रहा है, इसके साथ ही 40 वर्ष से ऊपर की ज्यादातर महिलाएं भी वजन बढ़ने के कारण कमर व घुटने के दर्द का शिकार हो रही हैं।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में ऐसे रोजाना मामले सामने आ रहे हैं। फिजियोथेरेपी ओपीडी में रोजाना करीब 80 नए व पुराने मरीज आते हैं, इनमें ज्यादातर महिलाएं कमर व घुटनों के दर्द से परेशान हैं। पैदल न चलना और वजन बढ़ने के कारण भी ऐसी दिक्कत सामने आ रही है।
विज्ञापन


ज्यादा मोबाइल और लैपटॉप चलाने से गर्दन में सर्वाइकल हो रहा
ज्यादातर देखने में आता है कि लोग मोबाइल में ज्यादा व्यस्त रहते हैं। इस वजह से गर्दन भी नीचे की तरफ झुकी रहती है। कार्यालय में कार्य करने वाले युवा, पुरुष व महिलाएं भी सर्वाइकल का शिकार हो रही हैं। रोजाना ओपीडी में ऐसे केस सामने आ रहे हैं। युवाओं को डाॅक्टर की ओर से अपनी दिनचर्या में शारीरिक व्यायाम शामिल करने का परामर्श दिया जा रहा है। युवाओं में कंधे का दर्द, गर्दन दर्द और कमर दर्द बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाएं पैदल कम चल रही, वजन बढ़ने से घुटनों का दर्द बढ़ रहा
चिकित्सकों के अनुसार महिलाएं दिनभर अपनी कामकाज में लगी रहती हैं, लेकिन वह अपनी दिनचर्या में शारीरिक व्यायाम को शामिल नहीं करती। इस कारण कई महिलाओं का वजन बढ़ जाता है, जिससे उनकी कमर दर्द व घुटनों के दर्द की समस्या बढ़ रही है। 40 वर्ष से लेकर 60 वर्ष के बीच यह समस्या ज्यादा देखने में आ रही है।


अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएं, यह बहुत जरूरी : डॉक्टर नम्रता
फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर नम्रता ने बताया कि मोबाइल फोन के ज्यादा इस्तेमाल से गर्दन व कंधे दर्द की समस्या ज्यादा देखने में आ रही है। इस वजह से सर्वाइकल की समस्या हो रही है। आजकल युवा भी ओपीडी में पहुंच रहे हैं। युवाओं को परामर्श दिया जा रहा है कि वह अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएं ताकि भविष्य में ऐसी दिक्कत न हो। महिलाओं में वजन बढ़ने के कारण कमर दर्द व घुटने दर्द की दिक्कत बढ़ रही है। महिलाओं को अपनी दिनचर्या में हल्का शारीरिक व्यायाम शामिल करना चाहिए जिससे उनको दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed