{"_id":"689e472986868f2e5b027c57","slug":"certificate-will-be-available-in-aabadi-body-and-lal-dore-ambala-news-c-36-1-amb1003-147847-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: आबादी देह और लाल डोरे में मिलेगा प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: आबादी देह और लाल डोरे में मिलेगा प्रमाणपत्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। आबादी देह व लाल डोरा संपत्ति धारकों को निगम की ओर से प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। निगम में प्रमाणपत्र के लिए कुल 350 आवेदन पहुंचे थे, इनमें से निगम ने 246 आवेदन को अप्रूव किया है, जबकि 104 आवेदन को रद्द किया गया है।
अब निगम की ओर से आवेदन करने वाले 350 लोगों की संपत्तियों की जानकारी को आपत्तियों के लिए अधिकारिक वेबसाइट पर डाल दिया है। यह लोग 30 दिन में नगर निगम में अपील कर सकेंगे। 30 दिन के बाद कोई सुनवाई नहीं होगी।
प्रमाणपत्र मिलने से संपत्ति को मिलेगी पहचान : यह प्रमाणपत्र संपत्ति के वैधानिक दस्तावेज के रूप में उपयोगी सिद्ध होगा, जिससे भविष्य में संपत्ति के स्थानांतरण, ऋण प्राप्ति, उत्तराधिकार और अन्य कानूनी कार्यों में सुविधा होगी। अभी शहर में इन क्षेत्रों के लोगों के पास अपनी संपत्ति का कब्जा तो है, लेकिन उनके पास संपत्ति का वैधानिक अधिकार नहीं है। यह प्रमाणपत्र जारी होने से संपत्ति को वैध पहचान मिलेगी।