फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Celebrate the festival of Diwali with happiness by leaving firecrackers, decorate the house with lamps

पटाखे छोड़ खुशियों से मनाएं दिवाली का त्योहार, दीपों से सजाएं घर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Celebrate the festival of Diwali with happiness by leaving firecrackers, decorate the house with lamps
दिवाली को पटाखा रहित मनाने के लिए अधिकारियों ने अंबाला वासियों को संदेश दिया है। इस दौरान अधिकारियों ने अंबाला वासियों से पटाखे न चलाने व सौहार्दपूर्ण दिवाली मनाने की अपील की है। उनका कहना है कि दिवाली खुशियों और रोशनी का त्योहार है। कई बार पटाखों के कारण यह खुशियां मातम और रोशनी अंधेरे में बदल जाती है। इसीलिए सभी को इस बार पटाखा रहित दिवाली मनाने का संकल्प लेना चाहिए। जिससे पर्यावरण को नुकसान न हो।
विज्ञापन

आपसी सौहार्द का प्रतीक दिवाली की जिलावासियों को मुबारकबाद। उनके उज्ज्वल व खुशहाल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। दीपावली पर्व के साथ-साथ हमें सभी पर्वों को मिलजुल कर मनाना चाहिए। त्योहारों को मिलजुल कर मनाने से आपसी भाईचारा बढ़ता है। पटाखा रहित दिवाली मनाएं।
विज्ञापन

- विक्रम सिंह, उपायुक्त, अंबाला।
दीपावली के इस पावन पर्व को नागरिक कोविड-19 महामारी से संबंधित नियमों की पालना करते हुए परिवार के साथ मिलकर खुशी से मनाएं। बढ़ते प्रदूषण से आम नागरिकों को होने वाली परेशानी को देखते रखते हुए दीपावली के अवसर पर सभी प्रकार के पटाखों पर प्रतिबंध है। अत: सभी नागरिक इन आदेशों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी, अंबाला।
दिवाली का त्योहार मेलजोल और खुशियों का त्योहार है। इसीलिए सभी को इस त्योहार को खुशियों के साथ मनाना चाहिए। पटाखे चलाने से पर्यावरण प्रदूषित होता है, वहीं इससे गंदगी भी फैलती है। इसीलिए अंबाला वासियों से अपील है कि वह खुशियों के इस त्योहार को पटाखा रहित मनाएं।

- धीरेंद्र खड़गटा, आयुक्त, नगर निगम, अंबाला सिटी।
दिवाली पर पटाखों से होने वाले प्रदूषण के कारण सांस से संबंधित मरीजों के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है। इसीलिए सभी नागरिकों को इस बार पटाखा रहित दिवाली मनाने का संकल्प लेना चाहिए। पटाखों के कारण होने वाले प्रदूषण से अन्य भी कई बीमारियां पैदा होती हैं, नुकसान देह हैं।
- कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed