फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   CCTV footage from the scene will reveal the truth; police have arrived to question neighbors.

Ambala News: घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी खोलेंगे राज, पड़ोसियों से पूछताछ के लिए पहुंची पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
CCTV footage from the scene will reveal the truth; police have arrived to question neighbors.
अंबाला कैंट में अजीत नगर की गली नंबर 5 में तैनात पुलिस। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। महेश नगर थाना क्षेत्र के अजीत नगर में विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान भाजपा वार्ड सदस्य और उनके साथियों पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने इनेलो नेता सहित पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वीरवार को महेश नगर थाना क्षेत्र के पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। इलाके के सीसीटीवी खंगाले गए, पड़ोसियों से पूछताछ भी की गई। इसके बाद सामने आया कि आरोपियों के घर के बाहर कैमरे लगे हैं, जो घटना का राज खोल सकते हैं।
यहां पर पुलिस का पहरा बैठा दिया गया है। हालांकि आरोपियों का घर अभी बंद है। वहीं दूसरी तरफ आरोपी पक्ष के बयान दर्ज होना अभी बाकी है। महेशनगर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि घायल की हालत गंभीर बनी हुई है, इसलिए डॉक्टरों की सलाह मिलने के बाद ही आगे के बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन

-------------
इनेलो नेता सहित पांच पर प्राथमिकी दर्ज

इस खूनी संघर्ष के मामले में देर रात्रि को महेश नगर थाना पुलिस ने इनेलो नेता ओंकार सिंह, राजेश शर्मा, उसके बेटे आशुतोष, पत्नी और गौरव सरोहा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। उन पर महेश नगर थाना पुलिस ने एमएलआर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराधों का संज्ञान 190, साधारण दंगा 191(2), घातक हथियारों से दंगा 191(3), स्वेच्छा से चोट पहुंचाना 115(2), खतरनाक हथियारों से चोट 118(1) और गैर-इरादतन हत्या का प्रयास की धारा 110 लगाई है। इस मामले में स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के बाद जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें बेटा आशुताेष दिख रहा है। वह अमेरिका रहता है, कुछ दिन पहले ही वह वहां से आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
यह था पूरा मामला

अजीत नगर में विकास कार्यों का जायजा ले रहे वार्ड नंबर 10 के सदस्य रमन छतवाल और उनके साथियों पर जानलेवा हमला हुआ था। इस चाकूबाजी व पथराव में पार्षद रमन छतवाल और उनके साथी कुलविंदर सिंह घायल हो गए, जिन्हें तुरंत नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पार्षद रमन छतवाल के मुताबिक, वह सड़क निर्माण का निरीक्षण कर रहे थे, तभी पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी राजेश शर्मा, उसके बेटे आशुतोष, पत्नी, औंकार सिंह और गौरव सरोहा ने उन्हें घेर लिया। बहस बढ़ने पर उकसावे में आकर आशुतोष ने चाकू निकालकर कुलविंदर पर वार कर दिए, जबकि अन्य आरोपियों ने ईंट-पत्थर चलाए।
-----------
निष्पक्षता से जांच की मांग
मामले को लेकर इनेलो नेता ओंकार सिंह ने कहा कि पूरे घटनाक्रम के वीडियो और अन्य तथ्य हमारे पास मौजूद हैं। वीडियो से घटनाक्रम की वास्तविकता सामने आ सकती है। मेरे पास मौजूद वीडियो के एक हिस्से में टिंकू राणा के हाथ में धारदार हथियार दिखाई दे रहा है। पुलिस निष्पक्षता से जांच करे।



मामले की जांच चल रही है। जांच में जो तथ्य सामने आते जाएंगे पुलिस उस हिसाब से कार्रवाई करेगी। - विजय कुमार, डीएसपी, अंबाला कैंट

अंबाला कैंट में अजीत नगर की गली नंबर 5 में तैनात पुलिस। संवाद

अंबाला कैंट में अजीत नगर की गली नंबर 5 में तैनात पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed