{"_id":"671fbd3a53c4d46b3b07a3d5","slug":"caution-if-you-get-a-link-to-disconnect-your-gas-connection-do-not-click-on-it-ambala-news-c-36-1-sknl1017-131862-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सावधान! गैस कनेक्शन काटने का लिंक आए तो न करें क्लिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सावधान! गैस कनेक्शन काटने का लिंक आए तो न करें क्लिक
विज्ञापन
अंबाला। साइबर ठगी की वारदात में आए दिन इजाफा हो रहा है। लोगों को झांसे में लेने के लिए अब ठगों ने आम लोगों के जीवन से जुड़ी आम सुविधाओं के नाम पर झांसे में लेना शुरू कर दिया है। लिंक पर क्लिक कराकर जीवनभर की जमापूंजी उड़ा लेते हैं।
इन दिनों ठग फोन कर पहले तो घरेलू गैस का कनेक्शन कटने की बात बोलते हैं और फिर एक लिंक भेजकर उस पर क्लिक करने के लिए बोल रहे हैं। कभी महज पांच रुपये भेजने की बात बोलते हैं तो काफी केवल क्लिक करने की बात कर लिंक खुलवा लेते हैं। ऐसे में धीरे-धीरे व्यक्ति के संबंधित फोन पर अटैक बैंक खाते से राशि निकलनी शुरू हो जाती है।
पिछले तीन दिन में जिलाभर में करीब इस तरह से चार मामले सामने आ चुके हैं और करीब 5 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई है। पुलिस की तरफ से एडवाइजरी जारी कर सावधान रहने के लिए बोला जा रहा है। जबकि अभी तक इस मामले में साइबर थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
हो चुकीं ये वारदातें
- गैस कनेक्शन कटने का हवाला देकर सिटी के कैलाश नगर निवासी 75 वर्षीय सुरजीत सिंह चहल से एक लाख 9 हजार 544 रुपये की धोखाधड़ी हुई।
- गैस का बिल अपडेट करवाने का झांसा देकर सिटी के सेक्टर-9 निवासी रशमी से पांच लाख 95 हजार रुपये की धोखाधड़ी
- गैस का भुगतान करने के लिए छावनी में रवि मोटर्स के संचालक से डेढ़ लाख रुपये की धोखाधड़ी
ये सावधानी बरतें
-किसी भी लिंक पर पूर्ण जानकारी न होने पर क्लिक न करें ।
-कोई फोन आता है संबंधित एजेंसी में पहले संपर्क करें ।
-इस तरह से नंबरों को नजरअंदाज करें ।
-अगर धोखाधड़ी होती है तो हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें ।
वर्जन
इस तरह के मामलों के लिए साइबर थाना पुलिस कार्रवाई कर रही है। कई मामलों में सामने आया है कि देरी से शिकायत की जाती है। इसलिए धोखाधड़ी की तुरंत सूचना दें।
सुरेंद्र सिंह भोरिया, पुलिस अधीक्षक अंबाला।